सीएम से आईबीए एशिया बॉक्सिंग टाइटल के विजेता श्री विमल पुनेरा ने शिष्टाचार भेंट की

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आईबीए एशिया बॉक्सिंग टाइटल के विजेता श्री विमल पुनेरा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ निवासी श्री विमल पुनेरा को बधाई एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देने के साथ ही सम्मानित भी किया गया।

      मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यह हमारे लिये गर्व की बात है कि हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button