सीएम से दुबई में आयोजित होने वाली कराटे वर्ल्ड चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाली टीम के सदस्यों ने की भेंट।

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा में विधायक श्री पूरन सिंह फर्त्याल के साथ आयी 18 वीं कराटे स्टेट चैम्पियनशिप टीम के सदस्यों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दुबई में आयोजित होने वाली कराटे वर्ल्ड चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिये टीम के सदस्यों को शुभकामनायें दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा खिलाड़ी युवाओं के लिये भी प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां भी आज विभिन्न खेल स्पर्धाओं के साथ ही अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। यह हमारे लिये गर्व की बात है।

      इस अवसर पर वर्ष 2019 में साउथ एशियन चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाली खिलाड़ी सुश्री ज्योति बिष्ट, स्टेट चैम्पियनशिप में गोल्ड प्राप्त करने वाली सुश्री अन्यन पाण्डे, स्टेट चैम्पियनशिप में कांस्य जीतने वाली सुश्री प्राची ओली तथा अभिलाष टम्टा, जतिन जोशी के साथ ही कोच श्री दीपक सिंह, संरक्षक श्री पंकज कन्याल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button