39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

क्या अपने ये रात में चमकने वाला जंगल देखा है

देश-विदेश

नई दिल्ली: पश्चिमी घाट पर एक जंगल है जिसे यदि आप रात को देख लेंगे तो प्रकृति का अद्भुत करिश्मा देख चौंक जाएंगे। ये जंगल हाथी समेत कई खूंखार जानवरों से भरा है और यह जंगल कई रहस्यों वाला भी है। वाइल्ड लाइफ टूरिस्टों का दावा है कि पश्चिम घाट का यह जंगल रात में जगमगाता है। पश्चिमी-घाट पर एक दुर्लभ फिनोमिना होता है जिसकी वजह से साल के कुछ हफ्ते यहां रात को जंगल चमकता हुआ दिखता है।

यह बायोल्यूमिनेसेंट फंग्स की वजह से होता है जो रात को चमकता है। बायोल्यूमिनेसेंट फंग्स पेड़-पौधों की छाल और टहनियों के सड़ने से बनती है। नमी के कारण बायोल्यूमिनिसेंट फंग्स जंगलों में ज्यादा होती है।

महाराष्ट्र और गोवा से सटे पश्चिमी घाट के जंगलों में ऐसा ज्यादा देखने को मिलता है। यह फंग्स छोटे मशरूम के आकार के होते हैं। यह घना जंगल भारत के पश्चिमी तट से लेकर केरल के दक्षिणी तट तक 1600 किलोमीटर में फैला हुआ है। जो एशियाई हाथी, बाघ, तेंदुए और ख़ास ब्लैक पैंथर के लिए मशहूर हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More