39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रदेश में एक दिन में कुल 1,23,225 सैम्पल की जांच की गयी

उत्तर प्रदेशसेहत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,23,225 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,54,40,392 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 516 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 10,864 कोरोना के एक्टिव मामले में संे 4,061 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1,045 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 96.74 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,74,312 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,82,134 क्षेत्रों में 5,05,132 टीम दिवस के माध्यम से 3,12,03,264 घरों के 15,16,84,376 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर आज 11 जनवरी, 2021 को पूरे प्रदेश के 1500 केन्द्रों पर ड्राई रन का फाइनल अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी, 2021 से वैक्सीनेशन की कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। जिसके अन्तर्गत प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, इसके बाद फ्रंट लाइन कर्मियों जैसे पुलिस कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी और सशक्त बलों के अधिकारी व कर्मचारी तथा उसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं 50 वर्ष से कम आयु वाले जो किसी गम्भीर बीमारी से ग्रस्त है उनको वैक्सीन लगायी जायेगी। 10 जनवरी, 2021 से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला पुनः सभी शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रारम्भ किया गया है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अन्तर्गत समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर उपचार किया जा रहा है। आरोग्य मेले के अन्तर्गत ओपीडी सेवा, विभिन्न रोग से सम्बन्धित जानकारी आवश्यक जांच, उपचार एवं संदर्भन सुविधाएं प्रदान की जा रही है। मेले में आईसीडीएस भी प्रतिभाग करता है जिसमें महिलाओं व बच्चों के पोषण से संबधित सूचनाएं उपलब्ध करायी जाती है।  मेले के अन्तर्गत अब तक 2,62,701 लोगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया जा गया है तथा 6,214 लोगों को हाई सेन्टर से लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अन्तर्गत आयुष्मान भारत योजना के 24,870 गोल्डन कार्ड बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करे तथा पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाए।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More