सुशांत के कुक को CBI ने हिरासत में लिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच करने के लिए सीबीआई टीम मुंबई पहुंच गई है। मुंबई में टीम ने सुशांत सिंह के कुक को हिरासत में लिया है। कुक नीरज से इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

सीबीआई ने बांद्रा पुलिस से दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि सीबीआई अब सुशांत सिंह के घर जाकर जांच करेगी।

इससे पहले सीबीआई अफसर से जब रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के लेकर सवाल किया गया तो वे बिना जवाब दिए ही चले गए।

Related Articles

Back to top button