5 दिन पहले हुआ था माँ का इंतकाल, अब इरफ़ान खान नहीं रहे, बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफ़ान खान का आज मुंबई में इंतकाल हो गया। 5 दिन पहले इरफ़ान की माँ का इंतकाल हुआ था।

इरफान खान पिछले लंबे वक्त से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मालूम हो कि इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जंग लड़ रहे थे। इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुछ दिन पहले ही इरफान खान की माँ सईदा बेगम ने शनिवार को जयपुर में अपने निवास में अंतिम सांस ली। लॉकडाउन के कारण अभिनेता इरफान खान अपनी माँ के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। तब उन्होंने कथित तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माँ का अंतिम संस्कार किया था। अब इरफ़ान खान दुनिया को अलविदा काह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button