‘प्यार करोना’ गाने से यूट्यूब पर डेब्यू कर रहे हैं सलमान खान, कल होगा रिलीज
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लॉकडाउन के इन दिनों अपने परिवार के साथ अपने फार्म हाउस में समय बीता रहे हैं । आए दिन सोशल मीडिया पर नई-नई वीडियो शेयर करते रहते हैं । हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक टीजर पोस्ट किया है ।
ये टीजर उनके नए गाना है। बता दें कि ये गाना सलमान की किसी फिल्म का नहीं बल्कि उनकी कोरोना वायरस पर बनाया है। इस गाने को खुद सलमान ने गाया भी है । इस गाने का नाम है ‘प्यार करोना’ (Pyar Karona) । जिसका का टीजर कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है ।
https://www.instagram.com/p/B_JyTOKFN8p/?utm_source=ig_embed
आपको बता दें कि ये गाना कल यानी 20 अप्रैल को सलमान खान के यूट्यूब चैनल लॉन्च होगा। जी हां इस गाने के जरिए सलमान खान यूट्यूब चैनल पर डेब्यू करने जा रहे हैं । सलमान ने गाने का टीजर शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं अपने हैंडल से पोस्ट कर रहा हूं ताकि आपको पता चल सके कि मेरे यूट्यूब चैनल पर कल, मेरा क्या? यह हमारा है । गाना कल रिलीज होगा। आशा करता हूं आप इसे हैंडिल कर सकें ।’
टीजर में सलमान खान सबको नमस्ते और आदाब कर रहे हैं । यह गाना कोरोना से जंग पर बनाया गया है । गाने के बोल प्यार करोना ऐतबार करोना है । प्यार करोना गाने के लिरिक्स सलमान खान और हुसैन दलाल ने लिखे हैं । यह गाना साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है । ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब सलमान ने कोई गाना खुद गया हो । आपको याद दिला दे की इससे पहले भी सलमान कई गाने गाए है । जैसे ‘मैं हूं हीरो तेरा’, ‘तू ही तू हर जगह’ और ‘हैंगओवर’ सहित कई हिट गानों को लिखा भी हैं ।




