डॉक्‍टर कृष्‍णमूर्ति सुब्रमण्‍यन वित्‍त आयोग की सलाहकार परिषद के नए सदस्‍य बने

नई दिल्ली: भारत सरकार के मुख्‍य आर्थिक सलाहकार डॉक्‍टर कृष्‍णमूर्ति सुब्रमण्‍यन 15वें वित्‍त आयोग की सलाहकार परिषद में सदस्‍य के रूप में शामिल किए गए हैं।

      16 अप्रैल 2018 को 15वें वित्‍त आयोग ने सलाहकार परिषद का गठन किया था इसके निम्‍नलिखित 11 सदस्‍य थे।

  1. डॉ. डी के श्रीवास्‍तव
  2. डॉ. इंदिरा राजारमन
  3. डॉ. अरविन्‍द विरमानी
  4. डॉ. सुरजीत एस भल्‍ला
  5. डॉ. संजीव गुप्‍ता
  6. प्रो. पिनाकी चक्रवर्ती
  7. श्री साजिद चिनॉय
  8. श्री नीलकंठ मिश्र
  9. डॉ. प्राची मिश्र
  10. डॉ. एम गोविंद राव
  11. डॉ. ओंकार गोस्‍वामी

डॉ. कृष्‍णमूर्ति सुब्रमण्‍यन परिषद के 12वें सदस्‍य होंगे।

परिषद की भूमिका और कार्य इस प्रकार हैं:-

  • आयोग को किसी भी कार्य विषय पर परामर्श देना, जो प्रासंगिक है।
  • कार्य विषय में शामिल बातों के बारे में आयोग की समझदारी बढ़ाने के लिए पत्र और शोध अध्‍ययन की तैयारी में सहायता करना।
  • आयोग के दायरे को बढ़ाने में सहायता करना तथा वित्‍तीय विकेन्‍द्रीकरण से सम्‍बन्धित विषयों पर श्रेष्‍ठ राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यवहारों की समझदारी बढ़ाना और आयोग की सिफारिशों की गुणवत्‍ता और उसे लागू करने के कार्य में सुधार करना।

Related Articles

Back to top button