39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पवन सिंह ने दिखाई दरियादिली, 111 रुपये में की फ़िल्म साईन

मनोरंजन

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए भोजवुड के जाने माने फ़िल्म मेकर प्रेम राय की अगली फिल्म बॉस मात्र 111 रुपये में साईन की है। अभिनेता पवन सिंह ने न केवल एक मिसाल कायम की है, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

आमतौर पर पवन सिंह के बारे में बहुत से लोगों पता है कि वे दिल के बहुत साफ इंसान हैं। वे जीवन बाहर से हैं उतना ही अंदर से भी भावुक, संवेदनशील, रिश्तों को मर्यादा को निभाने वाले इंसान हैं। वे छल कपट से कोसों दूर इंसानियत के पक्षधर हैं। वे जिनको जो वचन दे देते हैं, उसे बखूबी निभाते भी हैं। जिसे वे दिल से चाहते हैं उनके बीच रुपये पैसे का मोल नहीं रखते हैं। फ़िल्म मेकर प्रेम राय की आगामी भोजपुरी फिल्म बॉस में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पवन सिंह सिर्फ 111 रुपये लिए हैं।

यह मिसाल कायम करके पवन सिंह ने वाकई एक नया संन्देश दिया है कि जहाँ प्रेम का भाव है, वहाँ पैसे का मोल नहीं है। उल्लेखनीय है कि पवन सिंह ने श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले प्रेम राय द्वारा निर्मित दो भोजपुरी फिल्म हुकूमत और सईयां सुपरस्टार किया है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय कर सफलता का परचम लहराया था। अब यह फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बनाई जा रही है। फ़िल्म के निर्माता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही शुरू होने वाली है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More