22 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

70 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का आज निधन

70 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का आज निधन
देश-विदेशमनोरंजन

मुंबई: पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया।विनोद खन्ना पिछले काफी दिनों से डिहाइड्रेशन की परेशानी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट थे। बीमार होने के बाद विनोद की सेहत पर काफी असर पड़ा था, उनकी नई तस्वीर सामने आई है जो कि चौंकाने वाली थी। फोटो में वो बीमार नजर आ रहे थे, उनकी ये तस्वीर वायरल भी हुई थी।

इसस पहले विनोद खन्ना के परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है। विनोद को डिहाइड्रेशन की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर उन्हें जल्द ही छुट्टी देने के बारे में सोच रहे हैं। हमारा पूरा परिवार हॉस्पिटल में की गई विनोद की असाधारण देखभाल के लिए बहुत आभारी है।’
बता दें कि विनोद खन्ना ने साल 1968 में ‘मन का मीत’ से फिल्म में डेब्यू किया था। विनोद को आखिरी बार शाहरुख खान, वरुण धवन स्टारर दिलवाले में देखा गया था।

बता दें कि उन्होंने अभी तक 141 फिल्मों में काम किया था। इतना ही नहीं राजनीति में भी उनका कैरियर अच्‍छा रहा है वो अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

Related posts

5 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More