34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

30 लाख रूपये कीमती अवैध शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: थाना डिडौली पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर सम्भल चैराहे पर ट्रक नम्बर यूपी0 22टी-1269 ट्रक को चेक करने पर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से इम्पीरियल ब्लू की 269 पेटी, आर0एस0 115 पेटी, व राॅयल स्टेग क्वाटर की कुल 88 पेटी पंजाब मार्का व 42 होलोग्राम जिन पर अग्रेजी में सीएल व उत्तर प्रदेश आबकारी लिखा है बरामद हुए। बरामद शराब की कीमत लगभग 30 लाख रूपये है।

इस सम्बंध में थाना डिडौली पर मु0अ0सं0 84/17 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व 420/467/468/471 भादवि अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तांे को जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- तरसेम सिंह नि0 मालखेडा रोड कस्बा व थाना बिलासपुर जनपद रामपुर।
2- हरपाल सिंह नि0 मालखेडा रोड कस्बा व थाना बिलासपुर जनपद रामपुर।
3- अमरीक सिंह नि0 मुण्डी खरंड थाना खंरड जनपद मुहाली पंजाब।
4- गुरमेल सिंह नि0 दरवेस नगर थाना किल्लौर जनपद जालन्धर पंजाब।
बरामदगी
1- इम्पीरियल ब्लू की 269 पेटी, कुल 3228 लीटर शराब अंग्रेजी पंजाब मार्का।
2- राॅयल स्टेग की 41 पेटी कुल 492 लीटर शराब अंग्रेजी पंजाब मार्का।
3- राॅयल स्टेग की 115 पेटी(हाफ) कुल 2760 लीटर शराब पंजाब मार्का।
4- राॅयल स्टेग की 88 पेटी(क्वाटर) कुल 4224 लीटर शराब पंजाब मार्का।
5- 42 नकली होलोग्राम जिन पर अंग्रेजी में सीएल व उत्तर प्रदेश आबकारी लिखा।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More