39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

26 वर्षीय महिला व उसकी 03 पुत्रियों की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

इटावा: थाना सिविल लाइन पुलिस को राहतपुरा के कांसीराम कालोनी आवासीय परिसर से ब्लाक नं0 21 की छत से फेकने से 03 बच्चियो को अचेत अवस्था में पडे होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना सिविल पुलिस लाइन तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुॅचे। जहाॅ पुलिस द्वारा ब्लाक नं 21 से एक 26 वर्षीय महिला का शव तथा नीचे से उसी महिला के 02 पुत्रियों को मृत अवस्था में तथा 01 पुत्री को मरणासन्न अवस्था में पाया गया। जिसे चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 304/2018 धारा 302 भादंवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।
दिनांक 08.08.2018 को थाना सिविल लाइन व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मात्र 24 घण्टे में उक्त घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों 1.सोनू, 2.रवि उर्फ पन्नू को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों से पूछतांछ पर ज्ञात हुआ कि 26 वर्षीय मृतका राजकुमार उर्फ अन्ना और की 15-20 दिन पूर्व लड़ाई हुई थी। उक्त लड़ाई के दौरान मृतका के पड़ोसियों द्वारा राजकुमार उर्फ अन्ना को मरणासन्न कर दिया था। राजकुमार उर्फ अन्ना द्वारा पूर्व मंे अभियुक्त सोनू को बेटे के उपचार हेतु 2.50 लाख रू0 दिये गये थे, जिसके बदले राजकुमार द्वारा अभियुक्त सोनू को मृतका की हत्या के लिए लगाया गया था। अभियुक्त सोनू ने उक्त घटना कारित करने के लिए पैसे का लालच देकर रवि को इस कार्य हेतु तैयार किया गया। अभियुक्त सोनू और रवि उर्फ पन्नू ने मिलकर मृतका की गला दबाकर हत्या कर दी, इसी दौरान शोर पर उसकी पुत्रिया जाग गयी। चूंकि लड़कियां उन्हें पहचानती थी, इसलिए उन्होनंे 02 पुत्रियों की गला दबाकर तथा एक को सोते हुए ही छत से नीचे फेंक दिया था।
इस अभियोग के मास्टर माइंड अभियुक्त राजकुमार की गिरफ्तारी शेष है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    सोनू निवासी ग्राम राहतपुरा थाना सिविल लाइन जनपद इटावा।
2.    रवि उर्फ पन्नू निवासी ग्राम जौटाई पोरसा जनपद मुरैना म0प्र0 हाल पता -ब्लाक     नं0 02 मं0नं0 25 राहतपुरा काशीराम कालोनी सिविल लाइन जनपद इटावा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More