37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

2017 व 2019 में कांग्रेस फिर से सरकार बनायेगी: शिल्पी

उत्तराखंड
नैनीताल/देहरादून: कांग्रेस महामंत्री एवं नैनीताल जिला प्रभारी शिल्पी अरोरा ने मंगलवार को नैनीताल क्लब में प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्य के साथ मिलकर नैनीताल विधान सभा क्षेत्र के कार्यकताओ के साथ बैठक की। श्रीमती अरोरा ने कहा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करे।

घर-घर पहुंचकर सबको कांग्रेस सदस्यता अभियान से जोड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की मेहनत से प्रदेश में फिर से कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., सेवा दल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, महिला कांग्रेस सहित सभी संगठनों के कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा के झूठे वायदों की पोल खोले। इसके लिए गांव-गांव व घर-घर जाकर व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाये। 
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र पाल, नैनीताल विधान क्षेत्र के अध्यक्ष मारूती शाह, ब्लाॅक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता आदि शामिल थे। 

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More