23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

रमाला सहकारी चीनी मिल बागपत सहित 20 चीनी मिलों का विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण किया गया: नवनीत सहगल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के दृष्टिगत पूरी सावधानी व सतर्कता बरती जाए। यू0के0 में वायरस के नए स्वरूप से मिलने पर यू0के0 से 09 दिसम्बर, 2020 के बाद प्रदेश में आए लोगों की अनिवार्य रूप से आर0टी0पी0सी0आर0 विधि से टेस्टिंग की जायेगी तथा कोविड प्रोटोकाॅल का भी पालन कराया जायेगा। प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेश में कोरोना में कमी आ रही है फिर भी सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे।
श्री सहगल ने बताया कि मिशन रोजगार अभियान के अन्तर्गत बड़ी संख्या में रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद की एक कार्य योजना बनाई जा रही है। जिसमें सरकारी नौकरियों के माध्यम से, सरकारी योजनाओं से स्वरोजगार, बैंकों से समन्वय करके, कौशल प्रशिक्षण द्वारा स्वरोजगार तथा विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जा रहे निर्माण कार्यों में रोजगार के अवसरों कोे एक योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जायेगा, ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किये जाएं। उन्होंने बताया कि 04 साल में 04 लाख नई सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है और विभिन्न आयोगों, परिषदों, विभागों से कहा गया है कि अपने रिक्त पदों के सापेक्ष नियमानुसार पारदर्शी तरीके से रिक्त पदों पर अपनी भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाएं, ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो जाएं।
श्री सहगल ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों को सामान्य करने का कार्य तेजी किया जा रहा है। इसके साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश में रोजगार के और अवसर सृजित करने के लिए तथा अधिक से अधिक लोगों को रोजगारों में लगाने के लिए नई एम0एस0एम0ई0 इकाइयों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत 6.80 लाख नई एम0एस0एम0ई0 इकाइयांें को 20,770 करोड़ का ऋण दिया गया है। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील, पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.37 लाख इकाईयों को रू0 11,100 करोड़ के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं। अब तक 11.20 लाख इकाइयों को बैंकों के माध्यम से 31800 करोड़ रूपये का ऋण बैंकों के माध्यम से दिया गया है। प्रदेश सरकार मिशन रोजगार पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार तथा उद्योग के माध्यम से रोजगार के अवसर दिये जा रहे हैं। एम0एस0एम0ई0 इकाइयों से 27 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर सुलभ हुए है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए कृतसंकल्प है। निरीक्षण में कमी पाये जाने पर क्रय केंद्रों पर कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री जी के स्तर पर निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान, मूंगफली व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। उन्होंने बताया कि मक्का और मूंगफली की खरीद पहली बार की जा रही है। धान और मक्का की खरीद का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। धान क्रय केन्द्रांे पर जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर सत्यापन अनुश्रवण तथा आकस्मिक निरीक्षण करे। किसानों से निरन्तर धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक किसानों से 425.85 लाख कु0 धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले वर्ष में डेढ़ गुना अधिक है। अब तक किसानों से 6,52,016.60 कु0 मक्का की खरीद की जा चुकी है। आवश्यकतानुसार क्रय केन्द्रों की संख्या भी बढ़ायी जाए। राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की समस्या का निदान प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।
श्री सहगल ने बताया कि आज मुख्यमंत्री जी ने प्रवासी मजदूरों के सबंध में आयोग तथा उनके लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के और अवसर सृजित करने के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने यह तय किया है कि प्रदेश से बाहर जाकर मुम्बई आदि में काम करने वाले लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए मुम्बई में कार्यालय खोला जायेगा और वहां एक अधिकारी की तैनाती की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों पर काम कर रही है। किसान कल्याण सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। आज पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया गया। 11 कृषकों को टैक्टर तथा 78 किसानों को जिन्होंने खेती किसानी में उल्लेखनीय कार्य किया है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में भी किसानों को ये आश्वासन दिलाया है कि उन्हें उनके हितों की सरकार देखभाल कर रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य और मण्डियां समाप्त नहीं होगी। उन्होेने बताया कि रमाला सहकारी चीनी मिल बागपत सहित 20 चीनी मिलों का विस्तारीकरण किया गया है एवं आधुनिकीकरण किया गया है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,39,637 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,28,32,382 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1,233 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 16,378 कोरोना के एक्टिव मामले में से 7,215 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1,774 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5,53,019 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 95.74 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,77,068 क्षेत्रों में 4,93,650 टीम दिवस के माध्यम से 3,07,13,190 घरों के 14,95,65,296 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4572 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियंत्रण के लिए तकनीकी का व्यापक और बेहतर प्रयोग कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के डी0जी0 मेडिकल हेल्थ उ0प्र0 के पोर्टल पर जाकर घर बैठे ही आप अपने कोविड-19 टेस्टिंग के परिणाम को देखा जा सकता है। मेरा कोविड केन्द्र ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा 05 किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड-19 जांच केन्द्र की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसके साथ-साथ केन्द्र पर उपलब्ध कोविड-19 की टेस्टिंग विधि की जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि वायरस के नये स्वरूप सामने आने पर भारत सरकार ने यूनाइटेड किंगडम के बीच की उड़ाने स्थगित कर दी हैं। यूनाइटेड किंगडम से आने वाले लोग अपनी जांच अवश्य करायें। इसके अलावा सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More