42 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आईआईटी में 14 फीसदी सीटें लड़कियों के लिए

देश-विदेश

नई दिल्ली: आईआईटी में इस बार लड़कियों को 14 फीसदीसीटें पर दाखिला मिलेगा। इसके लिए अलग से ‘फीमेल ओनली पूल’ बनाया गया है और अलग से कटऑफ भी तैयार की गई है। छात्राओं को पहले इस श्रेणी में सीट हासिल करने का मौका मिलेगा। इसमें असफल रहने पर जेंडर न्यूट्रल पूल में अवसर दिया जाएगा। .

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आईआईटी में लड़कियों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत यह फैसला लिया गया है। पिछले साल तक आठ फीसदी छात्राओं को प्रवेश मिल पाता था। लड़कियों का कोटा बढ़ाने के लिए 6% सीटें सृजित की जाएंगी। इससे लड़कों की सीटें कम नहीं होंगी। जो कोर्स शुरू हो रहे हैं, उसमें सभी 14% सीटें फीमेल ओनली पूल में रखी गई हैं। आईआईटी को यह व्यवस्था करनी है कि दोनों पूल में लड़कियों की संख्या 14 फीसदी तक पहुंच जाए। .

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More