33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

देशभर के 10 ऐतिहासिक स्थल आम जनता के लिए रात 9 बजे तक खुले रहेंगे: प्रहलाद सिंह पटेल

देश-विदेश

नई दिल्ली: संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने घोषणा की है कि देशभर के 10 ऐतिहासिक

स्थलों को देखने का समय बढ़ा दिया गया है और यह स्थल प्रातः काल से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुले रहेंगे। संस्कृति मंत्री ने नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। इसके पहले ये दर्शनी स्थल आम जनता के लिए सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक खुले रहते थे। श्री पटेल ने कहा कि यह निर्णय आम जनता और पर्यटकों के लाभ के लिए लिया गया है जो इन ऐतिहासिक स्थलों की सुंदरता देखने के लिए यहाँ आते हैं।

पर्यटन मंत्री ने यह भी बताया कि इन 10 ऐतिहासिक स्थलों के अलावा अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भी समय बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। प्रथम चरण में जिन 10 ऐतिहासिक स्थलों को चुना गया है, उनकी सूची इस प्रकार है –

क्र. सं.स्मारकों का नामजिलाराज्य
1राजरानी मंदिर परिसरभुवनेश्वरओडिशा
2दूल्हादेव मंदिर, खजुराहोछतरपुरमध्य प्रदेश
3शेख चिल्ली मकबरा, थानेसरकुरुक्षेत्रहरियाणा
4सफदरजंग मकबरादिल्लीदिल्ली
5हुमायूँ का मकबरा, दिल्लीदिल्लीदिल्ली
6कर्नाटक के पट्टडक्कल में स्मारकों का समूहभागलकोटकर्नाटक
7गोल गुम्बजविजयपुरकर्नाटक
8मंदिरों का समूह, मारकंडा, चामुर्सीगढ़चिरोलीमहाराष्ट्र
9मान महल, वेधशालावाराणसीउत्तर प्रदेश
10रानी-की-वावपाटनगुजरात

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More