37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

08 अंतर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार, अवैध शस्त्र व लूट के तीन लाख नौ हजार पाॅच सौ रू0 बरामद

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: थाना उत्तर, थाना मटसैना व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर 08 अंतर्जनपदीय लुटेरों 1.उदयवीर, 2.सर्वेश, 3.रामकुमार, 4.छोटे उर्फ रतनेश, 5.ग्रीस चन्द, 6.बिसम्बर, 7.रामकिशन, 8.ओमकार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेंही पर 08 तमंचे, 16 जीवित कारतूस व लूट के 309500 रू0 नगद तथा घटना में प्रयुक्त 03 मोटरसाईकिलें बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त उदयवीर के विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानों पर लूट, चोरी, गैगेस्टर एक्ट व आम्र्स एक्ट के एक दर्जन अभियोग एवं गिरफ्तार अभियुक्त ग्रीस चन्द के विरूद्ध जनपद आगरा, औरैया व फिरोजाबाद के विभिन्न थानों पर हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, गैगेस्टर एक्ट व आम्र्स एक्ट के 11 अभियोग पंजीकृत हैं तथा ग्रीस चन्द्र थाना शिकोहाबाद का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त सर्वेश के विरूद्ध जनपद औरैया व फिरोजाबाद के विभिन्न थानों पर लूट, डकैती व हत्या के प्रयास व आम्र्स एक्ट के 07 अभियोग पंजीकृत हैं।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, गैंग के  कुछ सदस्य बैंक में मौजूद रहकर बैंक से पैसे निकालने वाले वृद्ध व कमजोर व्यक्तियों को चिन्हित करते हैं और इसकी सूचना अपने अन्य साथियों को देते हंै। गैंग के सदस्य  चिन्हित व्यक्तियों को सुनसान स्थान पर घेरकर लूट की घटना करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    उदयवीर निवासी सबलपुर थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद।
2.    सर्वेश निवासी फतेहपुर थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद।
3.    रामकुमार निवासी फतेहपुर थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद।
4.    छोट उर्फ रतनेश निवासी गाॅव पथरऊआ थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद।
5.    ग्रीस चन्द निवासी गाॅव शंकरपुरी थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद।
6.    बिसम्बर निवासी आसफाबाद खंजापुर थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद।
7.    रामकिशन निवासी फतेहपुर थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद।
8.    ओमकार निवासी गाॅव फतेहपुर थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद।
बरामदगी
1.    08 तमंचे, 16 जीवित कारतूस
2.    लूट के 309500 रू0 नगद
3.    घटना में प्रयुक्त 03 मोटरसाईकिल

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More