06 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 08 मोटर साइकिलें

औरैया: थाना विधूना पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर तहसील के पीछे स्थिति मंच के पास घेराबंदी कर 06 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर चोरी की 08 मोटर साइकिलें, 01 तमंचा 12 बोर, 02 जीवित कारतूस, 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित कारतूस बदमाद हुए।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन लोगों का वाहन चोरी का एक संगठित गिरोह है, जो जनपद के आस-पास से वाहनों की चोरी कर, उनकी नम्बर प्लेट बदलकर, फर्जी कागजात तैयार कर ग्राहक मिलने पर वाहनों को बेच देते हैं।
इस सम्बन्ध मंे थाना विधूना पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    राजीव कुमार निवासी सूरजपुर थाना ऐरवा कटरा जनपद औरैया।
2.    सुनील निवासी नरियापुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज।
3.    सुदेश निवासी चिरैयापुर थाना ऐरवा कटरा जनपद औरैया।
4.    नीलू उर्फ वीरेन्द्र निवासी सूरजपुर थाना ऐरवा कटरा जनपद औरैया
5.    सुखवीर उर्फ गुरू निवासी मन्नाकोला थाना ऐरवा कटरा जनपद औरया।
6.    पियूष निवासी पुर्वा भदौरिया थाना बेला जनपद औरया।
बरामदगी
1.    चोरी की 08 मोटर साइकिलें
2.    01 तमंचा 12 बोर, 02 जीवित कारतूस
3.    01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित कारतूस

Related Articles

Back to top button