38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 1,63,350 रू0 के नकली नोट एवं नकली नोट बनाने की सामग्री बरामद

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना नई मण्डी पुलिस व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ए टू जेड चैराहा के पास खडी बुलेरो गाडी व मोटरसाईकिल की घेराबंदी कर नकली नोटों के कारोबार में लिप्त 05 अभियुक्तों 1. सोमपाल, 2. अंकुर, 3. ब्रजभूषण त्यागी, 4. जहीर हसन एवं 5. इन्तजार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से  1,63,350 रू0 के नकली नोट, 01 पेपर कटर, 01 स्केल फाइवर, 02 स्केल लोहा, 02 ग्रीन टेप, 01 इन्क कार्टेज, 01 ब्लेड कटर, 01 प्रिन्टर, 01 की-बोर्ड, 01 डाटा केबिल, आधा पैकेट सादा पेपर, 01 मोटर साइकिल व 01 कार बुलेरों बरामद हुई।
पूछतांछ पर अभियुक्तों ने बताया कि उन लोगों का एक संगठित गिरोह है, जो आर्थिक लाभ हेतु नकली नोट बनाने का कार्य करते हैं।
इस सम्बन्ध थाना नई मण्डी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त

1.    सोमपाल निवासी नियामतपुर देवबन्द जनपद सहारनपुर।
2.    अंकुर निवासी मोहल्ला कमला बिहार कालोनी देवबन्द जनपद सहारनपुर।
3.    ब्रजभूषण त्यागी निवासी ग्राम घडौली थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।
4.    जहीर हसन निवासी ग्राम कम्हेडा थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर।
5.    इन्तजार निवासी ग्राम बेलडा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर।

बरामदगी

1.    1,63,350 रू0 के नकली नोट
2.    01 प्रिन्टर,
3.    01 पेपर कटर, 01 स्केल फाइवर, 02 स्केल लोहा, 02 ग्रीन टेप, 01 इन्क कार्टेज,     01 ब्लेड कटर, 01 की-बोर्ड, 01 डाटा केबिल, आधा पैकेट सादा पेपर
4.    01 कार बुलेरों
5.    01 मोटर साइकिल

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More