33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

03 तस्कर गिरफ्तार, अवैध 20 किलो गांजा एवं अवैध शस्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

एटा: थाना पिलुआ व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर भदवास बार्डर से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 20 किलो गांजा, 02 तमंचे 315 बोर, 04 कारतूस एवं 01 सेन्ट्रो कार बरामद हुई। बरामद गांजे की कीमत करीब 02 लाख रू0 है।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने बरामद गांजा बिहार से पार्सल के माध्यम से बुक कराकर अलीगढ़ मगांया था, वहां से जनपद फरूखाबाद बेचने के लिए ले जा रहे थे।
इस सम्बन्ध में थाना पिलुआ पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    नीरज गुप्ता निवासी जलालपुर खैर थाना देहली गेट, जनपद अलीगढ़।
2.    जयप्रकाश निवासी नानऊ थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़।
3.    मो0 आमिर निवासी नई बस्ती थाना बन्नादेवी, जनपद अलीगढ़।
बरामदगी
1.    20 किलो गांजा
2.    02 तमंचे 315 बोर, 04 कारतूस
3.    01 सेन्ट्रो कार

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More