33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हरियाणा में 66.82 लाख टन धान की खरीद

देश-विदेश

चंडीगढ़: हरियाणा की मंडियों में वर्तमान सीजन में अब तक 66.82 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 61.57 लाख टन से अधिक धान की आवक हुई थी। राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि धान की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों ने लगभग 58.49 लाख टन तथा मिलरों और डीलरों ने लगभग 8.33 लाख टन धान खरीदा है। प्रवक्ता के अनुसार सरकारी खरीद एजेंसियों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 27.18 लाख टन, हैफेड 19.17 लाख टन, हरियाणा भंडारण निगम 6.40 लाख टन, कृषि उद्योग निगम 5.54 लाख टन तथा केंद्रीय एजेंसी भारतीय खाद्य निगम ने 19,585 टन धान की खरीद की है। राज्य की करनाल जिला मंडी में अब तक सर्वाधिक 14.46 लाख टन से अधिक धान की आवक हुई है जबकि कुरूक्षेत्र 11.92 लाख टन और कैथल 8.57 लाख टन धान आवक के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अन्य जिलों की मंडियों में भी धान की आवक जारी है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More