हरियाणा में रोडवेज यूनियन प्रधान बोले- परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में मानी गई मांगों को लागू करें, नहीं तो होगा आंदोलन

HR Breaking News (Haryana Roadways News) हरियाणा के पानीपत में रोडवेज डिपो परिसर में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की नव निर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिपो प्रधान सुखबीर देशवाल ने की व संचालन डिपो सचिव सुल्तान मलिक ने किया। इस दौरान कर्मचारियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कोषाध्यक्ष सुदर्शन सरोहा, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान अमरीश त्यागी, जिला सचिव शिवकुमार अहलावत हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद के अलावा राज्य उपमहासचिव नवीन राणा उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
नवनिर्वाचित कमेटी में सुखबीर देशवाल को डिपो प्रधान सुल्तान मलिक को डिपो सचिव उदयभान मलिक सहसचिव, दिलशाद कैशियर, सुरजीत जागलाण ऑडिटर के अलावा अनिल कुंडू डिपो कमेटी अध्यक्ष, राजवीर मास्टर को वाइस चेयरमैन, जसवीर गुर्जर वरिष्ठ प्रधान, संदीप मलिक उप प्रधान, संदीप नांदल प्रेस सचिव, राकेश जागलान वरिष्ठ सलाहकार, अनूप हुड्डा सलाहकार, संदीप रूहल मुख्य संगठन सचिव, धर्मवीर लठवाल संगठन सचिव, तेजवीर दहिया को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी से नवाजा गया। शमशेर देशवाल, निरंजन भट्टी, शमशेर उर्फ शेरा, देवेंद्र, संदीप, बलजीत, मुकेश आदि को संगठन कार्य कर्ता नियुक्त किया गया।
मांगें पूरी न होने से कर्मचारियों में रोष
सभी पदाधिकारीयों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर विरोध करने और कर्मचारियों की हर समस्या का हल करवाने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ने कहा कि मांगों को लेकर परिवहन मंत्री और विभाग की आला अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें कुछ मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने आज तक किसी भी मांग का कोई परिपत्र जारी नहीं किया है, जिससे कर्मचारियों में रोष है।
बैठक में आगामी 13 व 14 नवंबर को भिवानी जाट धर्मशाला में यूनियन का 18वां त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें सरकार की वादा खिलाफी को लेकर नए व तीखे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा की सरकार से कर्मचारियों के दिवाली बोनस पर भी चर्चा हुई थी, जिस पर परिवहन मंत्री ने पिछले बकाया बोनस के साथ वर्तमान बोनस सहित संपूर्ण राशि राष्ट्रीय त्योहार दिवाली पर कर्मचारियों को देने की हामी भरी थी। जिसका अभी तक कोई भी आधिकारिक परिपत्र जारी नहीं हुआ है। इसीलिए यूनियन सरकार से मांग करती है कि कर्मचारियों के मान सम्मान में बोनस के रूप में दी जाने वाली राशि का भुगतान आती शिघ्रता से किया जाए ।
नोट :
प्रेस को जानकारी देने वाले- सुल्तान मलिक, सचिव, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा।




