31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में

उत्तर प्रदेश

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की राजा कालोनी में सरेशाम हत्या कर फरार हुए एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। छह मार्च की शाम राजा कालोनी में युवक की चाकू से पेट फाड़कर हत्या कर दी गई थी।

ट्रांजिट कैंप के थाने प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि छह मार्च की शाम राजा कालोनी में मामूली सी बात पर शिवरतन का चाकू से पेट फाड़कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के दौरान दो लोगों को गंभीर घायल भी किया गया था। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर नामजद हत्यारोपी प्रवेश गंगवार और उसके पिता अशोक गंगवार को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने प्रवेश गंगवार की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू भी बरामद कर लिया था। हत्या की रिपोर्ट में नामजद प्रमोद राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि हत्या के समय उसने प्रवेश गंगवार के साथ होने का इकबाल किया है। पुलिस उसे गुरुवार को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान हत्या में आठ लोग शामिल पाए गए हैं जिनमें से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पांच की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। इनमें एक विवेक गंगवार मुख्य हत्यारोपी प्रवेश गंगवार का भाई है।

Related posts

1 comment

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More