29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

स्वीटजरलैण्ड से आये स्विस नागरिक व उनकी साथी पर पत्थर फेंके जाने वाले अभियुक्तों में तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊः स्वीटजरलैण्ड के निवासी MR. QUENTIN JEREMY CLERC व उनकी साथी MARY DROZ द्वारा विगत 30 सितम्बर, 2017 को भारत में दिल्ली आगमन किया गया। 20 अक्टूबर, 2017 को सवाई माधोपुर, राजस्थान से आगरा आकर होटल साई पैलेस थाना क्षेत्र ताजगंज आगरा में रूके तथा 22 अक्टूबर, 2017 को होटल से लगभग प्रातः 10.00 बजे फतेहपुर सीकरी घूमने हेतु निकले, जब स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर टहलते हुए कुछ दूर पहुचे तो स्थानीय नवयुवकों से विवाद हो गया। नव युवकों द्वारा फेंके गये पत्थर से MR. QUENTIN JEREMY CLERC व MARY DROZ को चोटे लगी।

उक्त सूचना पर उप निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र पाल सिंह चैहान द्वारा घटना स्थल पर पहुचकर दोनो घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज गया व स्विस नागरिकों द्वारा एफ0आई0आर0 करने से मना करने पर उपनिरीक्षक द्वारा थाना फतेहपुर सीकरी में एनसीआर नं0 148/17 धारा 323 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृृत कराया गया। घायल स्विस नागरिको द्वारा दिल्ली में उपचार कराये जाने की इच्छा व्यक्त की गयी और अपोलो अस्पताल दिल्ली में अपना उपचार कराया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा चिकित्सीय परीक्षण आख्या प्राप्त कर एनसीआर को उचित धारा (325 भादवि) मंे परिवर्तित किया गया।

इसी क्रम में घटना में शामिल व्यक्तियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी जिससे 04 व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आये है, इनमें से 03 को हिरासत मे ले लिया गया है और सभी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों में 1 वयस्क तथा 2 अवयस्क है जिनकी उम्र की पुष्टि विधिनुसार करायी जा रही है। शेष वांछित की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर दबिश हेतु टीमें रवाना की गयी है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More