32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सूचना और प्रसारण मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंत्रालय की महिलाकर्मियों से मुलाकात की

सूचना और प्रसारण मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंत्रालय की महिलाकर्मियों से मुलाकात की
देश-विदेश

नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंत्रालय की महिला कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने महिलाकर्मियों से बातचीत करते सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के विजन को मुख्यधारा में लाने के लिए मंत्रालय ने नारी शक्ति द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण शीघ्र ही वास्तविकता बनेगी।

महिलाओं के लिए आरक्षण के बारे में श्री नायडू ने कहा कि महिलाओं से संबंधित व्यापक विषयों के समाधान के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और सोच में परिवर्तन महत्वपूर्ण है। समाज के संस्थागत ढांचे में महिला सशक्तिकरण, मुक्ति और समानता को स्थान देना महत्वपूर्ण है।

श्री नायडू ने कहा कि यह जीवन की सभी महिलाओं-माताओं-बहनों-बेटियों और पत्नियों के लिए उत्सव का समय है। प्रत्येक महिला भद्र, देखभाल करने वाली और दयालु होती है। महिला पूर्णता, कठिन परिश्रम, सक्षम विभिन्न कार्य करने वाली और करुणा की समरूप है और इससे विश्व अधिक मानवीय बना है। हमें महिलाओं की हृदय की सराहना और आदर करना चाहिए। श्री नायडू ने कहा कि यदापि आज अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है लेकिन महिलाओं व लड़कियों को आदर सम्मान देना दैनिक बात होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को ‘बेटर हाफ’ कहा जाता है जबकि किसी भी संबंध में महिला ‘बेस्ट हाफ’ है। महिलाएं हमेशा हमारी मित्र, चिंतक और मार्गदर्शक रही हैं। उन्होंने महिलाओं की महत्व की चर्चा करते हुए बृघंम यंग का यह उद्धरण ‘आप एक पुरुष को शिक्षित करते है, आप एक पुरुष को शिक्षित करते है। आप एक महिला को शिक्षित करते, एक पीढ़ी को शिक्षित करते है’ दिया।

यह पहला अवसर है जब मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाकर्मियों के साथ संवाद किया गया है। सभी सेक्सनों और रैंक की महिलाकर्मियों ने श्री नायडू के साथ संवाद किया। श्री नायडू ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय में महिलाकर्मियों के कार्य अनुभव बारे में भी बातचीत की।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More