26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सुभाष रोड स्थित वैडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुएः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुभाष रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में मिलेनियम वोटर्स महाअभियान का शुभारम्भ किया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने 09 मिलेनियम दिव्यांग वोटरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। भविष्य के भारत निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रदेश में लगभग  57 प्रतिशत युवा मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में सब कुछ करने की क्षमता है, इसके लिए उनका सही मार्गदर्शन होना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी ताकत मानव संसाधन है। उत्तराखण्ड वासियों में ईमानदारी, मेहनत एवं संस्कार की भावना है। जिस प्रदेश के पास इतना अच्छा मानव संसाधन हो, वह सब कुछ करने में समर्थ है। प्राकृतिक संसाधन की उपलब्धता उत्तराखण्ड को ईश्वर की देन है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए भ्रष्टाचारियों को जड़ से मिटाना होगा। पिछले 11 माह में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचारियों के प्रति कठोर कदम उठाये हैं। एक ही मामले में अभी तक 20 लोग जेल जा चुके हैं। उन्होंने युवाओं को भी भ्रष्टाचार के खिलाप जंग लड़ने एवं ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने त्रिपुरा एवं नागालैण्ड में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी एवं आगामी उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के लिए शुभकानाएं दी। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा चुनाव में मिली विजय को भाजपा के लिए ऐतिहासिक विजय बताया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने कहा कि युवा मोर्चा ने मिलेनियम वोटर्स का जो अभियान चलाया है यह नए वोटरों को मतदान करने के प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नए वोटर भारत के तकदीर का निर्माण करेंगे। देश के नीति निर्धारण एवं आगामी योजनाओं के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदान के समय व्यक्ति की पद एवं प्रतिष्ठा नहीं देखी जाती है। सबके वोट का एक ही मूल्य होता है, चाहे वह राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री का हो चाहे एक सामान्य भारत के नागरिक का। इसलिए युवाओं को स्वयं का और अपने वोट के महत्व को समझना जरूरी है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, विधायक श्री खजान दास, श्री मुन्ना सिंह चैहान, श्री गणेश जोशी, भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सौरभ चैधरी, भाजपा नेता श्री विनय गोयल, सुनिल उनियाल, उमेश अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, संयोजक अंशुल चावला आदि उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More