33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, लूटा गया ट्रक बरामद

उत्तर प्रदेश

इटावा: थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा सूत मिल कालेानी के पास चेकिंग के दौरान ट्रक सवार बदमाशों को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश मोनू शर्मा उर्फ दुष्यन्त पुत्र सत्यवी शर्मा नि0 जमालपुर थाना इचैली मेरठ घायल हो गया। पुलिस द्वारा उपरोक्त घायल बदमाश व उसके साथी आशू पुत्र महेश नि0 मसूरी थाना इचैली मेरठ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो तमन्चे 315 बोर 02 जिन्दा व खोखा कारतूस तथा दिनांक 21.1.2018 को मुजफ्फरनगर थाना नई मंडी क्षेत्र से लूटा गया ट्रक बरामद किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- मोनू शर्मा उर्फ दुष्यन्त पुत्र सत्यवी शर्मा नि0 जमालपुर थाना इचैली मेरठ
2- आशू पुत्र महेश नि0 मसूरी थाना इचैली मेरठ
बरामदगी
1- दो तमन्चे 315 बोर 02 जिन्दा व खोखा कारतूस
2- लूटा गया ट्रक

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More