25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सहायक निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव ने स्वलिखित पुस्तक मेडिटेशन के नवीन आयाम, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय को भेंट की

सहायक निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव ने स्वलिखित पुस्तक मेडिटेशन के नवीन आयाम, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय को भेंट की
उत्तराखंड

देहरादून:  योग मेडिटेशन, व्यक्तित्व के मजबूत पक्ष को सामने लाकर कमजोरियों से छुटकारा दिलाता है। यह विधान सभा कक्ष में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कही। उन्होंने विधान सभा स्थित अपने कक्ष में सहायक निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक मेडिटेशन के नवीन आयाम का अवलोकन करते हुए कहा कि भारतीय प्राचीन वैज्ञानिक पद्वति में योग मेडिटेशन का प्रमुख स्थान है। इसकी सहायता से हम अप्रत्याशित उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। योग मेडिटेशन हमें ऊर्जा प्रदान करता है। इस ऊर्जा का प्रयोग हम अपने कैरियर जाँब, जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने में कर सकते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग मेडिटेशन को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिलाया है। इस प्रयास के रूप में योग मेडिटेशन के क्षेत्र में लेखन का कार्य महत्वपूर्ण हो जाता है। प्रभात प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक को अत्यन्त सरल शब्दों में इस प्रकार प्रस्तुत किया गया है कि जिससे आम जनता इसका लाभ ले सके।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More