33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लोक सभा एवं विधान सभाओं में एक अतिरिक्त स्थाई समिति के गठन की मांग: हृदय नारायण दीक्षित

उत्तर प्रदेश

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, श्री हृदय नारायण दीक्षित ने पटना, बिहार में आयोजित 6वीं कामनवेल्थ पालिर्यामेंट एसोसियेशन इंडिया रीजन की बैठक में मुख्य वक्ता के रुप में बोलते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास उद्देश्यों की पूर्ति की निगरानी एवं संयुक्त राष्ट्र विकास परिषद द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए लोक सभा एवं विधान सभाओं में एक अतिरिक्त स्थाई समिति का गठन किया जाना चाहिए। सतत विकास के लक्ष्यों को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2015 में निर्धारित किया गया था। इन लक्ष्यों के पूर्ति के लिए श्री दीक्षित ने नई संसदीय समिति बनाए जाने की मांग की।

पटना में 6वीं सी0पी0ए0 इंडिया रीजन की बैठक में सतत विकास के लक्ष्यों की पूर्ति विषय पर श्री दीक्षित को विकास के लक्ष्यों की पूर्ति में संसद एवं सांसदों की भूमिका पर अध्यक्षता के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया।लोक सभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन द्वारा उ0प्र0 विधान सभा के अध्यक्ष,श्री हृदय नारायण दीक्षित को  लीड स्पीकर के रुप में अध्यक्षता के लिए नामित किया गया था।

बैठक में पूरे देश के विधान सभाओं के अध्यक्ष, लोक सभा की अध्यक्ष, श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं आस्ट्रलिया, इंलैण्ड, कनाडा आदि देशों के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लिया।

पटना में आयोजित सी0पी0ए0 की बैठक में श्री दीक्षित ने नई बात ये कही कि संयुक्त राष्ट्र महा सभा के सतत विकास के निर्धारित 17 लक्ष्य ऋगवेद एवं वैदिक साहित्य में पहले से ही मिलता है। श्री दीक्षित ने ऋगवेद एवं अन्य वैदिक साहित्यों का उदाहरण देकर अपनी बात सिद्ध किया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत विकास का लक्ष्य प्राचीन भारत में पहले से ही मौजूद है और यह भारतीय राष्ट्रीय जीवन का अंग रहा है।

उ0प्र0 विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री प्रदीप कुमार दुबे नेे भी अध्यक्ष विधान सभा के साथ सी0पी0ए0 की बैठक में भाग लिया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More