25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्री विजय कुमार गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस रेडियो मुख्यालय अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त

श्री विजय कुमार गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस रेडियो मुख्यालय अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: श्री विजय कुमार गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस रेडियो मुख्यालय अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गये, इनके सम्मान में पुलिस आफीसर्स मेस सप्रू मार्ग लखनऊ में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

श्री विजय कुमार गर्ग का जन्म जनपद शामली में हुआ तथा 1984 बैच में प्रान्तीय पुलिस सेवा में चयनित हुए। श्री गर्ग प्रशिक्षण के उपरांत पुलिस उपाधीक्षक जनपद देहरादून, हमीरपुर, सहारनपुर, आगरा, झाॅसी, एटा, पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर सेक्टर आफिसर सीबीसीआईडी लखनऊ, पीलीभीत, मुरादाबाद, मथुरा, रामपुर, प्रतापगढ़, खीरी, यातायात, गाजियाबाद एवं छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में नियुक्त रहे। फरवरी 2006 में भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत होकर पुलिस अधीक्षक बहराइच, श्रावस्ती, उन्नाव, सहारनपुर, फिरोजाबाद, आजमगढ़, फतेहपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, गाजीपुर, रेलवे लखनऊ, छठी, 10वीं, 24वीं, 32वीं एवं 38 वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त रहे। जून 2013 में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने के उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक झाॅसी परिक्षेत्र, देवीपाटन परिक्षेत्र, फैजाबाद परिक्षेत्र, फायर सर्विस मुख्यालय, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक के पदों पर नियुक्त रहे। अक्टूबर 2016 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक दूरसंचार उ0प्र0 पुलिस रेडियो मुख्यालय, लखनऊ में नियुक्त थे, जहाॅ से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिविृत्त हो गये। श्री गर्ग को स्वतंत्रता दिवस 2013 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

Related posts

2 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More