35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्री राजनाथ सिंह ने दमन एवं दीव के लिए गृह मंत्री की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

देश-विदेश

नई दिल्ली: केन्द्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव के लिए गृह मंत्री से संबंधित सलाहकार समिति की बैठक आज यहां केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई।

      श्री राजनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष फरवरी के दौरान दमन एवं दीव का दौरा किया था और तटीय सुरक्षा, विकास तथा गवर्नेंस से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की थी। गृह मंत्री ने विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं जैसे कि स्वच्छ भारत अभियान, पहल, आधार नामांकन, बैंक खातों से आधार को जोड़ने, डीबीटी और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के क्रियान्वयन की ताजा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने केन्द्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

      सलाहकार समिति के सदस्यों ने दमन एवं दीव में विकास के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 36 एजेंडा आइटम सुझाए थे। हवाई एवं सड़क संपर्क बेहतर करने से संबंधित मसलों पर विस्तार से चर्चा हुई थी।

      बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि इस केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने अगले शैक्षणिक वर्ष दमन में एक इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। यह भी जानकारी दी गई कि केन्द्र शासित प्रदेश का प्रशासन जल्द ही दीव में शिपिंग प्रशिक्षण संस्थान शुरू करने पर विचार कर रहा है।

      इस बैठक में गृह राज्य मंत्री श्री हंसराज गंगाराम अहीर और दमन एवं दीव के प्रशासक श्री प्रफुल्लभाई खोडाभाई पटेल ने भी शिरकत की।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More