34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

शिल्पा शिंदे के बाद हिना खान का MMS लीक,धमकी के बाद फैंस का हंगामा Shock

मनोरंजन

मुंबई: बिग बॉस 11 भले ही खत्म हो गया हो। लेकिन शिल्पा शिंदे और हिना खान के फैंस के बीच की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

हाल ही में शिल्पा शिंदे ने अपने एमएमएस पर पिछले साल उड़ी खबरों पर सफाई देने के लिए हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोर्न वीडियो अपलोड किया।

हिना खान ने एक सेलिब्रिटी होने के नाते शिल्पा के इस कदम को गलत ठहराया। इसके बाद शिल्पा के फैंस ने हिना को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।

यहां तक कि एक फैंस ने हिना के किसी फेक एमएमएस को आॅनलाइन लीक करने की धमकी देते हुए कहा कि हिना जैसे लोगों के फैंस नहीं क्लाइंट होते हैं। इसके बाद हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का गुस्सा फुट पड़ा।

उन्होंने इस कमेंट को गलत ठहराते हुए ट्विट किया कि लोग अब गंदगी पर उतर आए हैं। लेकिन हिना तुम हमारी आइडल हो। इन सबका असर हम पर नहीं पड़ने वाला है। यहां देखिए रॉकी का ट्वीट

और पढ़ें

बहरहाल,बिग बॉस 11 में सलमान की फेवरेट शिल्पा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई लोग इस शो में सलमान पंगा ले चुके हैं। इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा है। यहां देखिए…

कुशाल ने बिग बॉस सीजन 7 में वीजे एंडी को धक्का मारा था। जिसके बाद सलमान के साथ भी उनकी बहस हो गई थी। उन्हें घर से बाहर निकाला गया था।

‘बिग बॉस’ सीजन 5 के कन्टेस्टेंट आकाशदीप सहगल ने सलमान पर आरोप लगाया है कि सलमान ने उनके करियर को तबाह कर दिया. बता दें कि शो के दौरान आकाशदीप और सलमान में कुछ अनबन हुई थी।आकाशदीप का कहना है कि सलमान कभी उस लड़ाई को भूल नहीं पाए।

 

बिग बॉस 6 के कंटेस्टेंट रहे इमाम सिद्दीकी की भी सलमान के साथ बहस हुई थी। सलमान ने उन्हें अपने साथ ठीक से बर्ताव करने के लिए चेताया था।

 

प्रियंका जग्गा ने भी अपनी सारी सीमाएं पार कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सलमान से भी बुरे तरह से व्यवहार किया। उन्हें अपने बर्ताव के लिए घर से बाहर निकाल दिया गया।

 

बिग बॉस में ओम स्वामी के बुरे व्यवहार ने सलमान तक को हैरान कर दिया था। उन्हें भी घर से निकाल दिया गया था।

सलमान को लेकर बाकी कंटेस्टेंट ने उन्हें छेड़ा तो इस दौरान करिश्मा नाराज हो गईं और रोने लगीं। वहीं इसे देख सलमान शॉक हो गए और शो से वॉक आउट कर लिया।

बिग बॉस के सीजन 6 में कंटेस्टेंट के तौर पर आईं सपना भवनानी ने सलमान के साथ शो में बहुत बार झगड़ा किया। दोनों के बीच कई बार बहस बाजी हुई। उन्होंने कहा था कि वह सलमान खान से डरती नहीं हैं।

Filmi Beat

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More