31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

विश्व एड्स दिवस

देश-विदेश

नई दिल्लीः इस वर्ष 1 दिसम्‍बर, 2017 को विश्‍व एड्स दिवस का आयोजन किया गया था। इस वर्ष का विषय था ‘राष्‍ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के 25 वर्ष’ एचआईवी/एड्स एवं यौन संबंधों  द्वारा संचारित संक्रमण (एसटीआई), 2017-24 के बारे में राष्‍ट्रीय कार्यनीति योजना जारी की गई थी। एचआईवी से पीडि़त उन व्‍यक्तियों, जिन्‍होंने एंटी रिट्रोवायरल उपचार (एआरटी) प्रारंभ करने के पश्‍चात उपचार छोड़ दिया है, को  वापस लाने के लिए ‘मिशन संपर्क’ भी प्रारंभ किया गया था।

इसका उद्देश्‍य एचआईवी एवं सिफलिस को माता से बच्‍चे में होने वाले संचारण को रोकने के साथ-साथ एचआईवी/एड्स संबंधी लगने वाले लांछन तथा भेदभाव को 2020 तक रोकने का लक्ष्‍य है। नए संक्रमणों की रोकथाम पर, राष्‍ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (एनएसीपी) का उद्देश्‍य  नए एचआईवी संक्रमणों  में 2024 तक 2010 की आधार रेखा आंकड़ों में 80 प्रतिशत की कमी लाना है। इसके अलावा, 2024 तक, यह सुनिश्चित करने का भी लक्ष्‍य है कि देश में 95 प्रतिशत उन व्‍यक्तियों, जिन्‍हें  एचआईवी  पॉजिटिव होने के बारे में जानकारी हैं, 95 प्रतिशत उन व्‍यक्तियों, जिन्‍हें  उनका उपचार किए जाने की जानकारी है तथा 95 प्रतिशत व्‍यक्तियों को  उपचार के दौरान कई बार वॉयरल हुआ ।

निधियों, औषधियों  तथा एनएसीपी के लिए उपयोग में आने वाली जांच किटों की कोई कमी नहीं है। फिर भी, कभी-कभी कुछ जगहों से औषधियों एवं जांच किटों की कमी होने की जानकारी मिलती है तथा आपूर्तियों को  अन्‍य स्‍थानों से लेकर इस कमी को तुरंत ही दूर कर दिया जाता है।

राष्‍ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम तीन स्‍तम्‍भ –निवारण, परिचर्या काउंसलिंग तथा उपचार पर आधारित है। उच्‍च जोखिम समूहों (एचआरजी) तथा असुरक्षित यौन संबंध रखने वाली आबादी के लिए निवारण कार्यक्रम को लक्षित कार्यकलापों तथा कंडोमों/नीडल सीरिंजों, ओपिओइड प्रतिस्‍थापन उपचार, एसटीआई के लिए एचआईवीजांच एवं स्‍वास्‍थ्‍य जांच जैसी विभिन्‍न सुविधाओं की संबद्धता, सहित सेवाओं के प्रावधान के माध्‍यम से कार्यान्वित किया जाता है।

एचआईवी (पीएलएचआईवी) से पीडि़त सभी व्‍यक्तियों को 537 एआरटी केन्‍द्रों एवं 1108 लिंक एआरटी केन्‍द्रों के माध्‍यम से नि:शुल्‍क काउंसिलिंग एवं उपचार उपलब्‍ध कराया जा रहा है।

एचआईवी/एड्स संक्रमित व्‍यक्तियों की राज्‍य एवं संघ राज्‍य क्षेत्र-वार अनुमानित संख्‍या

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश 2014 2015 2016 2017
आंध्र प्रदेश + तेलंगाना 4,00,876 3,94,661 3,88,625 3,83,171
अरुणाचल प्रदेश 599 606 611 619
असम 11,417 12,090 12,599 13,054
बिहार 1,50,026 1,50,689 1,51,076 1,51,656
छत्तीसगढ़ 29,937 30,838 31,703 32,627
दिल्ली 28,652 30,216 31,558 32,874
गोवा 4594 4619 4651 4688
गुजरात 1,62,245 1,66,333 1,69,945 1,73,817
हिमाचल प्रदेश 5655 5723 5761 5813
हरियाणा 21,826 22,596 23,172 23,678
झारखंड 33,835 34,386 34,715 34,877
जम्मू और कश्मीर 2,752 2,777 2,777 2774
कर्नाटक 2,02,622 1,99,060 1,95,304 1,91,738
केरल 23,758 23,376 22,962 22,648
मेघालय 1,108 1,122 1,117 1,103
महाराष्ट्र 3,06,927 3,01,453 2,95,281 2,89,572
मणिपुर 25,397 24,457 23,598 22,881
मध्य प्रदेश 44,246 44,409 44,427 44,651
मिजोरम 5670 5762 5832 5898
नगालैंड 11,052 11,050 11,016 11,012
ओडिशा 68,750 67,654 66,539 65,602
पंजाब 35,495 36,794 37,618 38,282
राजस्थान 1,01,361 1,03,148 1,04,733 1,06,016
सिक्किम 837 939 1,056 1,189
तमिलनाडु 1,44,168 1,42,982 1,41,685 1,40,658
त्रिपुरा 6564 7238 8087 9038
उत्तराखंड 6871 7059 7191 7315
उत्तर प्रदेश 1,46,419 1,50,361 1,53,673 1,57,493
पश्चिम बंगाल 1,31,207 1,28,757 1,26,778 1,25,446
अंडमान एवं निकोबार 193 186 180 175
चंडीगढ़ 2,643 2,933 3,309 3743
दादरा और नगर 406 463 527 601
दमन और दीव 247 284 326 375
पुडुचेरी 1526 1,560 1589 1,622
भारत 21,19,881 21,16,581 21,10,021 21,06,706

तालिका-2

एचआईवी/एड्स संबंधी मौतों की राज्‍य एवं संघ राज्‍य क्षेत्र-वार संख्‍या

एचआईवी/एड्स संबंधित मौतें
2014-15 2015-16 2016-17 2017-18 (अक्टूबर -2017तक)
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना 8374 14,798 12173 6429
अरुणाचल प्रदेश 12 5 3 4
असम 161 134 178 101
बिहार 1262 1288 1483 1050
चंडीगढ़ 62 181 139 122
छत्तीसगढ़ 440 403 375 255
दिल्ली 592 673 557 421
गोवा 76 103 96 74
गुजरात 2305 2627 2640 1649
हरियाणा 264 407 827 490
हिमाचल प्रदेश 159 142 137 67
जम्मू और कश्मीर 40 65 87 56
झारखंड 364 293 446 279
कर्नाटक 7339 6889 7741 4803
केरल 399 269 291 201
मध्य प्रदेश 1003 1019 1085 663
महाराष्ट्र 6896 7332 6826 5585
मणिपुर 292 431 258 492
मेघालय 42 54 49 40
मिजोरम 118 122 147 198
मुंबई 656 767 1421 545
नगालैंड 233 189 185 209
ओडिशा 621 540 813 465
पांडिचेरी 40 42 47 42
पंजाब 788 896 1022 540
राजस्थान 1630 1620 1708 1044
सिक्किम 6 8 6 5
तमिलनाडु 4407 4437 4536 2375
त्रिपुरा 45 48 41 27
उत्तर प्रदेश 2442 2721 3066 2478
उत्तराखंड 153 143 150 93
पश्चिम बंगाल 735 947 1097 650
कुल 41,956 49,593 49,630 31,453

Related posts

2 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More