34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

विले पार्ले श्मशान में श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन, पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

देश-विदेशमनोरंजन

मुंबई: देशभर के लोगों के दिलों पर बरसों तक राज करने वाली बॉलीवुड की ‘चांदनी’ श्रीदेवी अंतिम सफर पर निकल चुकी हैं। इससे पहले श्रीदेवी को दुल्हन की तरह लाल कपड़ों में सजाया गया । श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में कई जानी-मानी हस्तियां सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचीं। सलमान खान, शाहरुख, ऐश्वर्या राय और विद्या बालन सहित कई स्टार्स श्रीदेवी को देख फूट-फूट कर रो पड़े। अब श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। सफेद फूलों से सजे ट्रक में पार्थिव शरीर को रखा गया। ट्रक पर बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और बेटी जाह्नवी मौजूद हैं।

LIVE अपडेट्स

5.18 PM: विले पार्ले श्मशान में श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गईं, पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी।

5.06 PM: विले पार्ले श्मशान भूमि में श्रीदेवी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बोनी कपूर अंतिम क्रिया कर रहे हैं। श्रीदेवी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

5.03 PM: अनिल अंबानी, अनुपम खेर और अर्जुन रामपाल अंतिम संस्कार में शामिल होने पहंचे।

5.01 PM: विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ अंतिम संस्कार में पहुंची हैं। इसके अलावा फरहान अख्तर, दिया मिर्जा और उनके पति साहिल संघा भी श्मशान घाट पहुंचे।

4.53 PM: अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोनम कपूर और रोहित शेट्टी पहुंच चुके हैं।

4.45 PM: भारी भीड़ होने की वजह से कई फिल्मी सितारे नहीं पहुंच सके हैं।

4.08 PM: श्मशान में लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठियां बरसाईं।

4.02 PM: शाहरूख खान और प्रसून जोशी श्मशान घाट पहुंचे। शव यात्रा को श्मशान तक पहुंचने में 1 घंटा 40 मिनट लगा। तमिलनाडु से पंडित अंतिम संस्कार करवाने के लिए पहुंच गए हैं।

3.57 PM: श्रीदेवी की शव यात्रा विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंच चुकी है। यहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

3.40 PM: अमिताभ बच्चन के बंगले से शवयात्रा आगे निकल चुकी है, तेजी से अपने अंतिम पड़ाव की ओर शवयात्रा बढ़ रही है।

3.13 PM: जुहू सर्कल में लगातार लोगों की भीड़ बढ़ रही है, करीब 20 मिनट में श्रीदेवी की शव यात्रा यहां पहुंचेगी।

3.05 PM: श्रीदेवी की अंतिम यात्रा कोकिलाबेन अस्पताल तक पहुंच गई है। अस्पताल के बाहर लोगों का हुजूम लगा है। लोग एक झलक पाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

2.55 PM: जुहू सर्कल में शव यात्रा पहुंचने में करीब आधा घंटा लग सकता है। श्रीदेवी के प्रशंसक सुबह से ही यहां मौजूद है। पुलिस भीड़ पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

2.50 PM:  श्रीदेवी की शव यात्रा लोखंडवाला सर्किल पहुंच गई है, लोग अपने मोबाइल में उनकी तस्वीरें कैद कर रहे हैं। उनके हजारों फैंस इस शव यात्रा में मौजूद हैं।

– सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के बाहर श्रीदेवी के फैन्स की भीड़ जुटी, बॉलीवुड कलाकारों का भी लगा जमावड़ा। 

  • अंतिम यात्रा से पहले दुल्हन की तरह सजाई जा रही हैं श्रीदेवी
  • राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी चांदनी को विदाई, मुंबई पुलिस का बैंड भी पहुंचा
  • काजोल और अजय देवगन भी श्रंद्धाजलि देने के लिए पहुंचे
  • अभिनेत्री एश्वर्य राय बच्चन और जया बच्चन भी श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए पहुंची।
  • फराह खान, अक्षय खन्ना और रवि किशन भी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचे।
  • चांदनी के आखिरी सफर से पहले, आखिरी दर्शन के लिए हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ पहुंची।
  • श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सुरेश ओबेरॉय और विवेक ओबेरॉय एक साथ पहुंचे।

संगीतकार बप्पी लहरी और सैफअली खान की बेटी सारा अली खान भी श्रीदेवी के दर्शन के लिए पहुंची। 

विद्या बालन अपने पति के साथ, शबाना आजमी और जावेद अख्तर, जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश भी पहुंचे।

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए फैन्स की भीड़ जुटी हुई है, वहीं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच रहे हैं। नम आंखों से दी जा रही है श्रद्धांजलि।

अमर उजाला

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More