38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

वित्तीय वर्ष 2017-18 में नवबंर,2017 तक प्रत्यक्ष कर संग्रहण में 14.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

देश-विदेशव्यापार

नई दिल्ली: वित्तीय वर्ष 2017-18 में नवबंर, 2017 तक कुल प्रत्यक्ष कर संग्रहण ( अंनतिम) 4.8 लाख करोड़ रूपए रहा और इसमें गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

सकल प्रत्यक्ष कर संग्रहण, वित्त वर्ष 2017-18 के लिए प्रत्यक्ष कर के कुल बजट अनुमान 9.8 लाख करोड़ रूपए के 49 प्रतिशत को दर्शाता है। अप्रैल-नवबंर,2017 की अवधि में सकल संग्रहण(धन वापसी समायोजन से पहले)5.82 लाख करोड़ रूपए रहा और इसमे 10.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।अप्रैल,2017 से नवंबर2017 तक 1.02 लाख करोड़ रूपए की धन वापसी की गई।     

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More