34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं एवं नौजवानों से भेंट करते हुए: पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मुख्यालय के लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं एवं नौजवानों से भेंट करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की लचर नीतियों की वजह से बेकारी बढ़ती जा रही है। पूरे देश को भाजपा ने उलझा दिया है जबकि समाजवादी सरकार का काम दिखता है। जनता के हित में फैसले लेने में समाजवादी हमेशा आगे रहे हैं। लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने में समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।

      श्री यादव ने कहा कि जनता को गुमराह करने में भाजपा होशियार है। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी, शिक्षामित्रों के साथ धोखा किया है। भाजपा हमेशा ही दोमुंही बात करती है। लोकतंत्र में भाजपा नेताओं के झूठ बोलने की कलई जनता के सामने खुल गयी है। भाजपा राग द्वेष से काम कर रही है। भाजपा सरकार ने नौजवानों के सपनें तोड़ने का काम किया है। भाजपा संकुचित विचारधारा वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री जी को यह जान लेना चाहिये कि रंग बदलने से खुशहाली नही आती है। पिछली समाजवादी सरकार के काम को रोकना जनविरोधी कदम है।

      पूर्व मुख्यमंत्री जी ने महात्मागांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष श्री राहुल दूबे, महामंत्री श्री अनिल यादव, संकाय प्रतिनिधि श्री सुषील कुमार यादव, सहित वाराणसी के छात्रसभा के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि बनारस में समाजवादियों की जीत से यह स्पष्ट हो गया कि छात्र-नौजवान समाजवादी पार्टी के साथ हैं। नौजवान छात्रों ने कहा कि उनका भविष्य अखिलेश जी ही हैं। समाजवादी पार्टी में ही नौजवानों का सम्मान, सहयोग है।

      श्री यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में प्रदूषण का संकट बढ़ रहा है। ऐसे में समाजवादियों द्वारा बनाये गये लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, साइकिल ट्रैक जैसे अन्य पर्यावरण को संतुलित करने वाले कार्यक्रमों की आवश्यकता बढ़ गयी है। समाजवादी सरकार ने कई क्षेत्रों में अनूठे और जनहितैषी कार्य किये है। विद्युत की अण्डरग्राऊंड केबिल का कार्य समाजवादी पार्टी ने शुरू किया था। भाजपा ने मेट्रो पर ब्रेक लगा दिया। समाजवादी पेंशन बंद कर दिया, गोमती रिवरफ्रंट सहित कई विकास के कार्यों को बेपटरी कर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिये यह स्वस्थ स्थिति नहीं हैं। जनता के हितों से खिलवाड़ करने का जो काम भाजपा कर रही है निकाय चुनाव में जनता उसे जरूर सबक सिखा देगी। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावों तक कार्यकर्Ÿाा अपने-अपने क्षेत्रों में रहें। सभी बूथस्तर तक प्रचार करें। इसके साथ ही सन् 2019 की भी तैयारी करते रहें।

    इस अवसर पर  विधान परिषद में नेता विरोधी दल सर्वश्री अहमद हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, एमएलसीगण एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह एवं राजेश यादव राजू सहित पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More