26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा कु0 पूजा शुक्ला का अनशन देर सायं जूस पिलाकर समाप्त कराते हुए: राजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिवराजेन्द्र चौधरी ने लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा कु0 पूजा शुक्ला का अनशन देर सायं जूस पिलाकर समाप्त करा दिया। सुश्री शुक्ला लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश पर रोक के खिलाफ 4 दिन से अनशन पर थी। उन्हें पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था किन्तु हालत खराब होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

श्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय का प्रशासन छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा हैं और आरएसएस और भाजपा का वर्चस्व बढ़ाने के लिए ही समाजवादी युवाओं को बदनाम कर रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि पूजा शुक्ला के साथ अन्याय हुआ है। दाखिला न मिलने पर उसे धरने पर बैठना पड़ा। उनका अनशन शांतिपूर्ण था। पुलिस ने जबरन उसे वहां से उठाकर गिरफ्तार किया। उसका उत्पीड़न करना शर्मनाक है। प्रशासन का रवैया द्वेषपूर्ण हैं। शिक्षा संस्थानों में असहमति की वजह से किसी की जिंदगी से खिलवाड़ करना अलोकतांत्रिक हैं।

श्री चौधरी ने माननीय उच्च न्यायालय द्वारा विश्वविद्यालय की घटना का स्वतः संज्ञान लिए जाने पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूजा शुक्ला सहित सभी छात्रों को न्याय मिलेगा।

श्री चौधरी ने कहा कि यद्यपि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी सिद्धांततः अनशन के पक्षधर नहीं है इसलिए उन्होंने पूजा से आग्रह कर अनशन समाप्त करने को कहा। वहीं सिविल अस्पताल में आज दिन में सुश्री पूजा शुक्ला का हाल जानने नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन तथा विधान परिषद सदस्य श्री एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह, सुनील सिंह ‘‘साजन‘‘ आदि भी गए थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More