26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

रेल मंत्री ने एर्नाकुलम-हावड़ा के बीच देश की पहली अंत्‍योदय एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

रेल मंत्री ने एर्नाकुलम-हावड़ा के बीच देश की पहली अंत्‍योदय एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया
देश-विदेश

नई दिल्ली: रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने आज रेल भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तीसरी हमसफर ट्रेन और पहली अंत्‍योदय एक्‍सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया:

  1. गाड़ी संख्‍या 14715/14716 श्रीगंगानगर-तिरूचिरापल्‍ली हमसफर एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) (वाया कृष्‍णराजापुरम, पुणे, अहमदाबाद)
  2. गाड़ी संख्‍या 22877/22878 एर्नाकुलम-हावड़ा अंत्‍योदय एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) (वाया सलेम, काटपाड़ी, विशाखापत्‍तनम)

श्री प्रभु ने निम्‍नलिखित नीतियों को भी लांच किया :

  1. नई कैटरिंग नीति 2017
  2. पार्सल व्‍यवसाय में भारतीय डाक के साथ नई साझेदारी

इस अवसर पर रेल बोर्ड के अध्‍यक्ष श्री ए.के. मित्‍तल, मेंबर ट्रैफिक श्री मोहम्‍मद जमशेद, रेल बोर्ड के अन्‍य सदस्‍य, डाक विभाग के सचिव श्री बोयापति वी. सुधाकर तथा अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी उपस्‍थित थे।

इस अवसर पर श्री प्रभाकर प्रभु ने कहा कि यह लांच की जाने वाली चौथी हमसफर एक्‍सप्रेस ट्रेन है और यह ट्रेन उत्‍तर से दक्षिण भारत तक सफर करेगी। हमसफर ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित थ्री एसी ट्रेन है और इसमें जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, यात्री घोषणा प्रणाली, अग्‍नि तथा धुआं की जानकारी प्राप्‍त करने और समाप्‍त करने वाली प्रणाली, सीसीटीवी आरामदेह सीटें, मोबाईल तथा लैपटॉप चार्जिंग प्‍वाइंट, ब्रेल लिपि में डिसप्‍ले आदि सुविधाएं हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश की पहली अंत्‍योदय एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी लांच कर रहे हैं। जल्‍द ही तेजस तथा उदय एक्‍सप्रेस ट्रेन लांच की जाएगी। अंत्‍योदय एक्‍सप्रेस आम जन के लिए लंबी दूरी की पूरी तरह अनारक्षित सुपरफास्‍ट ट्रेन हैं। इसमें आरामदेह सीट और समान के लिए रैक के अतिरिक्‍त पेय जल उपलब्‍ध कराने वाली मशीन, मोबाइल चार्जिंग प्‍वाइंट, मॉड्यूलर शौचालय, एलईडी लाईट जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं।

श्री प्रभु ने कहा कि नई कैटरिंग नीति में  खाद्य सामग्री बनाने और उसके वितरण के काम को अलग-अलग किया जाएगा। खाना आईआरसीटीसी की आधुनिक किचेन जैसी किसी जगह पर भी पकाया जा सकता है और इसके वितरण में आतिथ्‍य उद्योग के पेशेवर लोगों को लगाया जा सकता है।

      श्री प्रभु ने कहा कि पार्सल भारतीय रेल का तेजी से बढ़ता मालभाड़ा व्‍यवसाय है। नई व्‍यावसायिक पार्सल नीति के माध्‍यम से न केवल भारतीय डाक बल्‍कि निजी क्षेत्र द्वारा पार्सल भेजने के लिए स्‍थान की बुकिंग कराई जा सकती है। पूरे देश में लागू करने से पहले इस योजना का परीक्षण दो रेलगाड़ियों- हावड़ा और गुवाहाटी के बीच गाड़ी संख्‍या 15959 हावड़ा-गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ कामरूप एक्‍सप्रेस तथा हैदराबाद और निजामुद्दीन के बीच गाड़ी संख्‍या 12721 हैदराबाद-निजामुद्दीन डेक्‍कन एक्‍सप्रेस-में किया गया। सफल परीक्षण के बाद अखिल भारतीय स्‍तर पर आज इसे लांच किया गया।

हमसफर एक्‍सप्रेस

भारतीय रेल ने श्रीगंगानगर-तिरूचिरापल्‍ली के बीच नई हमसफर एक्‍सप्रेस ट्रेन 14715/14716 श्रीगंगानगर-तिरूचिरापल्‍ली एक्‍सप्रेस हमसफर एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) लांच किया। इस ट्रेन की घोषणा रेल बजट 2016-17 में की गई थी।

14715/14716 श्रीगंगानगर-तिरूचिरापल्‍ली हमसफर एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक)

Arrives Departs Stoppage Day ↑ Station Code Station Name Distance (km) Day ↓ Arrives Departs Stoppage
13:30     Thu ↑ TPJ Tiruchchirappalli Junction 0 Thu ↓   23:30  
11:27 11:30 3m Thu ↑ KRR Karur Junction 76.2 Fri ↓ 1:07 1:10 3m
10:54 10:55 1m Thu ↑ NMKL Namakkal 110.1 Fri ↓ 1:39 1:40 1m
9:55 10:05 10m Thu ↑ SA Salem Junction 161.8 Fri ↓ 2:45 2:50 5m
6:08 6:10 2m Thu ↑ BWT Bangarapet Junction 357 Fri ↓ 6:42 6:45 3m
5:08 5:10 2m Thu ↑ KJM Krishnarajapuram 413.3 Fri ↓ 7:38 7:40 2m
4:48 4:50 2m Thu ↑ BAND Banaswadi 419.4 Fri ↓ 7:53 7:55 2m
3:20 3:25 5m Thu ↑ TK Tumakuru (Tumkur) 498.4 Fri ↓ 11:15 11:20 5m
1:30 1:35 5m Thu ↑ ASK Arsikere Junction 594.7 Fri ↓ 13:10 13:15 5m
0:38 0:40 2m Thu ↑ RRB Birur Junction 640.1 Fri ↓ 13:58 14:00 2m
22:52 22:53 1m Wed ↑ DVG Davangere 754.8 Fri ↓ 15:43 15:45 2m
22:33 22:35 2m Wed ↑ HRR Harihar 767.6 Fri ↓ 15:58 16:00 2m
20:15 20:25 10m Wed ↑ UBL Hubballi Junction (Hubli) 898.7 Fri ↓ 19:10 19:20 10m
19:18 19:20 2m Wed ↑ DWR Dharwad 918.7 Fri ↓ 19:40 19:42 2m
17:08 17:10 2m Wed ↑ BGM Belagavi (Belgaum) 1040.5 Fri ↓ 22:10 22:12 2m
14:50 15:00 10m Wed ↑ MRJ Miraj Junction 1177.8 Sat ↓ 1:10 1:20 10m
13:55 14:00 5m Wed ↑ SLI Sangli 1185 Sat ↓ 1:32 1:35 3m
10:52 10:55 3m Wed ↑ STR Satara 1311.7 Sat ↓ 3:42 3:45 3m
7:40 7:50 10m Wed ↑ PUNE Pune Junction 1457.3 Sat ↓ 8:05 8:15 10m
6:18 6:20 2m Wed ↑ LNL Lonavala 1521 Sat ↓ 9:33 9:35 2m
4:47 4:50 3m Wed ↑ KYN Kalyan Junction 1595.3 Sat ↓ 11:00 11:03 3m
3:38 3:40 2m Wed ↑ BSR Vasai Road 1636.9 Sat ↓ 12:10 12:12 2m
0:01 0:06 5m Wed ↑ ST Surat 1852.8 Sat ↓ 15:30 15:35 5m
21:43 21:48 5m Tue ↑ BRC Vadodara Junction 1982.6 Sat ↓ 17:18 17:23 5m
20:58 21:00 2m Tue ↑ ANND Anand Junction 2018.3 Sat ↓ 17:58 18:00 2m
20:41 20:43 2m Tue ↑ ND Nadiad Junction 2036.8 Sat ↓ 18:14 18:16 2m
19:35 19:55 20m Tue ↑ ADI Ahmedabad Junction 2082.4 Sat ↓ 19:10 19:20 10m
17:59 18:01 2m Tue ↑ MSH Mahesana Junction 2151.7 Sat ↓ 20:41 20:43 2m
15:50 16:00 10m Tue ↑ ABR Abu Road 2269.1 Sat ↓ 23:05 23:15 10m
13:00 13:02 2m Tue ↑ MJ Marwar Junction 2434.5 Sun ↓ 2:28 2:30 2m
10:50 11:05 15m Tue ↑ JU Jodhpur Junction 2538.6 Sun ↓ 4:05 4:15 10m
5:55 6:20 25m Tue ↑ BKN Bikaner Junction 2814.4 Sun ↓ 9:25 9:35 10m
2:50 2:55 5m Tue ↑ SOG Suratgarh Junction 2996.2 Sun ↓ 12:10 12:15 5m
1:25 1:50 25m Tue ↑ HMH Hanumangarh Junction 3046.7 Sun ↓ 13:15 13:25 10m
  0:25   Tue ↑ SGNR Shri Ganganagar Junction 3113.7 Sun ↓ 15:15    

ठहराव: हनुमानगढ, सूरतगढ़, बीकानेर, जोधपुर, मारवाड़ जंक्‍शन,आबू रोड, पालनपुर, मेहसाना, अहमदाबाद, नडियाड, आणंद, बड़ोदरा, सूरत, बसई रोड, कल्‍याण, लोनावाला, पुणे, सतारा, सांगली, मिराज, बेलगांम, धारवाड़, हुबली, हरिहर, दावणगेरे, बिरूर , तमाकुरु, बनासवाड़ी, कृष्‍णराजापुरम, बांगरपेट, सलेम,नम्माकल , करुर।

अंत्‍योदय एक्‍सप्रेस

भारतीय रेल ने एर्नाकुलम और हावड़ा के बीच नई हमसफर एक्‍सप्रेस ट्रेन 22877/22828 एर्नाकुलम-हावड़ा अंत्‍योदय एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) लांच किया। इस ट्रेन की घोषणा रेल बजट 2016-17 में की गई थी।

22877/22878 एर्नाकुलम-हावड़ा अंत्‍योदय एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक)

22878 Ernakulam-Howrah Antyodaya Express (Weekly) Station 22877 Howrah-Ernakulam Antyodaya Express (Weekly)
Arr. Dep.       Arr. Dep.
00.25 (Tue)   Ernakulam   06.00 (Mon)  
14.50 (Wed)     Howrah     17.00 (Sat)
  • गाड़ी चलने का दिन: ईएक्‍स-ईआरएस-मंगलवार

ईएक्‍स–हावड़ा-शनिवार

ठहराव: खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्‍वर, खुर्दा रोड, ब्रह्मपुर, पलासा, श्रीकाकुलम रोड, विजयानगरम, दुवाड़ा, राजामुंदरी, विजयवाड़ा, ओनगोल, रेनिगुंटा, काटपाड़ी, जोलारपिट्टई, सलेम, ईरोड़, कोयम्‍बटूर, पालक्‍कड, थ्रीसुर ।

Related posts

2 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More