राहुल और अखिलेश मुददा विहीन, डबल इंजन सरकार की आलोचना की बीमारी से ग्रसित हैं, केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि देश के लाखों परिश्रमी एवं मेधावी अभ्यर्थी वर्षों से इस समस्या से पीड़ित रहे हैं, लेकिन अब उन्हें निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का विश्वास मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कानून भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता को और अधिक मजबूत करेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कठोर कानून की आवश्यकता बहुत पहले से महसूस की जा रही थी, किंतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे मूर्त रूप मिला। उन्होंने इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने में योगदान देने वाले संसद के सभी पक्षधर सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह कानून देश के करोड़ों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा करने वाला ऐतिहासिक कदम है।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भगवान श्रीराम, सनातन परंपरा तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान का भाव नहीं रखती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने सत्ता में रहते हुए भी भारतीय संस्कृति को आघात पहुँचाने का कार्य किया और आज भी राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे मुद्दों पर अनावश्यक विरोध और प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे भगवान श्रीराम, भगवा परंपरा, साधु-संतों तथा मंदिरों से जुड़े करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएँ आहत हुई हैं। गेरुआ वस्त्र धारण करने वाले साधु-संत, देशभर के मंदिरों के पुजारी तथा करोड़ों रामभक्त भारतीय समाज की आस्था के प्रतीक हैं और उनका अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

Related Articles

Back to top button