28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड ने वर्ष 2016-17 का लाभांश माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री राधा मोहन सिंह को सौंपा

कृषि संबंधितदेश-विदेश

नई दिल्ली: राष्‍ट्रीय बीज निगम लिमिटेड (एनएससी) ने भारत सरकार को 2016-17 के लिए अब तक का सर्वाधिक लाभांश रू. 12.03 करोड़ का भुगतान किया जो कर पश्‍चात प्रभावी लाभ का 30% है। विगत तीन वर्षों में कंपनी के द्वारा क्रमश 2013-14 में 4.12 करोड़ रुपये, 2014-15 में 8.12 करोड़ रुपये और 2015-16 में 11.46 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया गया था ।  इसके अतिरिक्‍त निगम द्वारा केन्‍द्रीय राजकोष में कुल 28.95 करोड़ का भुगतान किया गया है जिसमें लाभांश कर रू. 2.45 करोड़आयकर रू. 25.35 करोड़ एवं सेवाकर रुपये 1.15 करोड़ है। इस प्रकार वित्‍त वर्ष 2016-17 के लिए भारत सरकार के राजकोष में कुल रू. 40.98 करोड़ का भुगतान किया गया है। राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री राधा मोहन सिंह को वर्ष 2016-17 के लाभांश का चेक सौंपा। इस मौके पर भारत सरकार के कृषि एवं सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. एस के पटनायक एवं संयुक्त सचिव डॉ. बी राजेन्द्र भी मौजूद थे।

राष्‍ट्रीय बीज निगम बीज उत्‍पादन व विपणन हेतु कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन एक शीर्ष स्‍तर की कंपनी है जिसके पास गुणवत्‍ता बीजों के उत्‍पादन हेतु पर्याप्‍त बुनियादी ढांचा, भूमि संसाधन और जलाशय हैं और देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु किसानों को उचित मूल्‍यों पर बीज उपलब्‍ध करवाती है।

संक्षिप्‍त वित्‍तीय विवरण 2016-17:-

कुल राजस्‍व                                       रू. 882.82 करोड़

कर पूर्व लाभ                                      रू. 77.86 करोड़

2015-16 में कर पूर्व लाभ में वृद्धि                        16%

निवल लाभ                                       रू. 51.80 करोड़

चुकता शेयर पूंजी                                रू. 57.32 करोड़

शुद्ध अचल परिसंपत्तियॉ, प्‍लांट और उपकरण

(31.03.2017)                                       रू. 186.40 करोड़

प्रति शेयर उर्पाजन                                  रू. 903.76

लाभांश भुगतान (कर सहित)                     रू. 14.48 करोड़

    ये वित्‍तीय उपलब्धियां संसाधनों का समुचित उपयोग एवं उत्‍पादन लागत में कमी के लिए हर संभव प्रयास करके प्राप्‍त की गई हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More