38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया ने माना था। उनको हाॅकी का जादूगर कहा गया। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिये तत्पर हों। उन्होंने कहा कि 2018 में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रदेश में होना है। राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक हासिल कर सकें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है। बहुत से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हमारे खिलाड़ी भविष्य में भी अपने प्रदर्शन से प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। राज्य सरकार खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट वल्र्ड कप में प्रतिभाग करने वाली उत्तराखंड की बेटियों एकता बिष्ट एवं मानसी जोशी का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य के अन्य युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More