24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राज्य सरकार विकास की दौड़ में पिछड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के लगातार प्रयास कर रही है: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि राज्य सरकार विकास की दौड़ में पिछड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने के लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता दबे-कुचले, वंचित-शोषित वर्ग के लोगों का उत्थान और विकास है। गरीबांे, किसानों, पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर उनका विकास सुनिश्चित किया जाएगा। केन्द्र की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने यह विचार आज जनपद बलरामपुर में दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा महाराणा प्रताप जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस जनपद की थारू जनजाति, जो भारत-नेपाल सीमा पर निवास करती है और जिन्हें महाराणा प्रताप का वंशज माना जाता है, की महिलाओं के उत्थान के लिए यहां पर एक प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया जाएगा, जिसमें 600 थारू महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप अपनी देशभक्ति के लिए सदैव जाने जाएंगे। उन्होंने देश के मान-सम्मान को सर्वाेपरि रखते हुए हमेशा उसकी रक्षा की।
योगी जी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम पं0 दीनदयाल उपाध्याय तथा नानाजी देखमुख के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भी आयोजित किया गया है। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार इन दोनों महापुरुषों के सपनांे के अनुसार प्रदेश के विकास के लिए काम करेगी। इन दोनों कर्मयोगियों ने जीवन भर कठिन परिश्रम और संघर्ष किया। उन्होंने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद का जिक्र करते हुए कहा कि इसे साकार करने के लिए ही दीनदयाल शोध संस्थान की स्थापना की गई थी। वर्तमान में यह संस्थान सामाजिक पुनर्संरचना, शोध एवं विकास की गतिविधियां संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी के अन्त्योदय के स्वप्न को साकार करने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों महापुरुषों का देश के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक विकास में विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के इमिलिया कोडर को राजस्व गांव घोषित करने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने महाराणा प्रताप, पं0 दीनदयाल उपाध्याय तथा नानाजी देशमुख के चित्रों/प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस मौके पर आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
कार्यक्रम में राज्य सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री सहित सांसद, विधायक तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More