38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामना दी

उत्तराखंड

देहरादून: राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने प्रदेशवासियों को आस्था व उल्लास के पावन पर्व जन्माष्टमी पर बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा योगेश्वर कृष्ण ने भगवद् गीता के माध्यम से निष्काम कर्म का उपदेश दिया, वह हम सभी के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। भगवद् गीता जनमानस के लिए जीवन दर्शन प्रस्तुत करती है।

राज्यपाल ने कहा कि श्री कृष्ण को भगवान विष्णु के अवतारों में से एक सोलह-कला-सम्पूर्ण अवतार माना गया है। श्री कृष्ण ने एक ग्वाला बनकर प्रकृति का सम्मान करने का संदेश दिया तो द्वारिकाधीश के रूप में आदर्श शासक की प्रेरणा दी। वे एक दार्शनिक थे तो योद्धा व कूटनीतिज्ञ भी थे। एक योगी थे तो प्राणि मात्र के प्रति प्रेम के संवाहक भी थे। जन्माष्टमी का पर्व हमें श्रीकृष्ण के दर्शन को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More