25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राजधानी दिल्ली में डेंगू से मणिपुर की महिला की मौत

राजधानी दिल्ली में डेंगू से मणिपुर की महिला की मौत
देश-विदेश

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू के चलते राज्य में दो महिलाओं की मौत हो गई है। निगम के मुताबिक दोनों महिलाएं दूसरे राज्य की थीं। इसमें मणिपुर की रोहदा और बिहार मूल की मीना देवी की मौत हो गई है। बता दें कि दिल्ली में डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 5220 तक पहुंच गया है।
बीते सप्ताह दिल्ली में 675 डेंगू के मरीज सामने आए। इसमें सबसे अधिक मामले उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हैं। यहां 92 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 52 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 23 नए डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 20 मरीज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद से हैं तो दिल्ली कैंट से 19, रेलवे इलाके के तीन और 263 मरीज दूसरे राज्यों से हैं। वहीं, 203 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो पाई है।
हालांकि निगम का दावा है कि वह डेंगू से बचाव के लिए लगातार कार्य कर रहा है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने मच्छरों का लार्वा पाए जाने को लेकर 97341 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने 115738 को और पूर्वी दिल्ली ने 180847 लोगों को नोटिस जारी किया है।

डेली न्यूज़

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More