राजगुरु मार्केट पार्किंग व्यवस्था पर नया अपडेट, दुकान नंबर 1 से 26 तक नहीं खड़े होंगे दुपहिया वाहन

HR Breaking News (Hisar Rajguru Market) हिसार के राजगुरु मार्केट में पार्किंग व्यवस्था को लेकर सीपीओ की अध्यक्षता में व्यापारी एसोसिएशन और पार्किंग संचालक के बीच बैठक हुई है। इस बैठक में राजगुरु मार्केट में पार्किंग व्यवस्था को सुधारने को लेकर बातचीत की गई। अब दुकान नंबर 1-26 तक दुपहिया वाहन नहीं खड़े हो सकेंगे। पार्किंग व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सीपीओ सुनील वर्मा की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई है। बैठक के अंदर राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की तरफ से पार्किंग संचालन कर रहे कांता सेल्फ हेल्प ग्रुप के सहयोगी कृष्ण ने भी हिस्सा लिया। 

आपसी तालमेल से व्यवस्था सुधारने के निर्देश 
सीपीओ की तरफ से दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान दोनों ग्रुपों को आपसी तालमेल से व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। पार्किंग संचालक सेल्फ हेल्प ग्रुप पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दो से तीन दिन में कुछ कदम उठाएगी। दो से तीन दिन का समय ग्रुप की तरफ से मांगा गया है। 

व्यापारियों की गाड़ी पंजाबी धर्मशाला के सामने होगी पार्क 
बैठक में एजेंसी की तरफ से आपत्ति जताई गई कि व्यापारी अपने वहान निश्चित स्थान पर पार्क नहीं कर रहे हैं। इस दौरान एजेंसी की तरफ से कहा गया कि व्यापारी पंजाबी धर्मशाला के सामने बनी पार्किंग में अपनी गाड़ियां खड़ी करें। इस पर व्यापारी संगठन ने दो दिन का टाइम मांगा है और कहा है सभी व्यापारी बातचीत कर समस्या का समाधान करवा देंगे। इसके अलावा संगठन की तरफ से कमला टावर के पास कर्मचारी तैनात करने की मांग रखी गई है, जिस पर रविवार से ही वहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान संगठन के पूर्व प्रधान रवि मेहता, कैशियर दर्शन खुराना, महासचिव महेश चौधरी, उप प्रधान कमल अरोड़ा, वरिष्ठ उप प्रधान टीनू आहूजा व शुभम मौजूद रहे। 

एजेंसी की तरफ से दिया गया आश्वासन 
राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बजाज की मांग पर दुकान 1 से लेकर 26 तक दुपहिया वाहन न खड़े होने और बैरियर वाले स्थान को ही वाहनों से मुक्त रखा जाने की बात हुई है। इस पर एजेंसी के प्रतिनिधि ने सहमति जताई है और आश्वासन दिया है कि इन जगहों पर व्यापारियों की दुपहिया वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे और दुकानदारों के वाहनों को पीछे बनी पार्किंग में लगवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button