33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

रबी की फसल के उत्पादन में वृद्धि हेतु आवश्यक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये: श्री धर्मपाल सिंह

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश (यांत्रिक संगठन) की दूरभाष निर्देशिनी वर्ष 2017-18 का विमोचन किया।

मोचन के उपरान्त सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में राजकीय नलकूपों व नहरों को समय से संचालित किया जायें। उन्होंने कहा कि राजकीय नलकूपों एवं नहरों के माध्यम से किसानों को सिंचाई हेतु आवश्यकता के अनुरूप पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायें।

श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आगामी रबी की फसल के उत्पादन में वृद्धि के लिए किसानों को समय से पानी उपलब्ध कराना अत्यन्त आवश्यक है।

श्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टोल फ्री नम्बर पर आने वाली समस्याओं को तत्काल निस्तारित किया जायें। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा टोल फ्री पर की जाने वाली शिकायते एक निश्चित समय में निस्तारित करके उनकी समस्या को दूर किया जाये। श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली सहन नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी लापरवाही/शिथिलता दिखायेगा उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More