40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
उत्तराखंड

देहरादून: बढ़ती गर्मी के बीच देवभूमि में मौसम एक बार फि र से करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के चेतावनी जारी की है कि मार्च की शुरूवात में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस खबर से आम जनता में काफी खुश है। उन्हें लगता है कि बढ़ते पारे के बीच बारिश होने से मौसम खुशगवार बना रहेगा।

राज्य में अभी से ही गर्मी बढ़ गई है। पूरे उत्तराखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है। ऊधमसिंह नगर, देहरादून में तो अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर तक पहुंच रहा और सोमवार को यह 28.1 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया। ऐसी ही स्थिति मुक्तेश्वर की भी रही। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड की ओर रुख कर रहा है। इसके कारण पारे में उछाल आया है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिनों के अंदर पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड में नजर आने लगेगा। विक्रम सिंह ने बताया कि आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात को गढ़वाल मंडल में कहीं कहीं हल्की वर्षा और चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। इससे एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ सकती है। एक और दो मार्च को राज्य में अनेक स्थानों पर बारिश और बपर्फ बारी की संभावना जताई गई है। इसके बाद प्रदेश में तापमान सामान्य होने लगेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More