36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मोदी सरकार ने खत्म की हज सब्सिडी

देश-विदेश

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हज यात्रा के लिए जाने वालों की मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि सऊदी अरब के मक्का में दुनियाभर के मुस्लिम श्रृद्धालु हज यात्रा के लिए जाते हैं। मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यह जानकारी मीडिया से साझा की।

मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा पर खर्च होगा पैसा

एक अनुमान के मुताबिक केन्द्र सरकार हज सब्सिडी के रूप में लगभग 700 करोड़ रुपए खर्च करती है। मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस मसले पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हर साल हज सब्सिडी के रूप में दी जाने वाली राशि का उपयोग लड़कियों की शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।

हाल ही में 5 हजार सीटें बढ़ाई थी सरकार ने

हाल ही में सरकार ने हज के लिए आरक्षित सीटों में 5 हजार की वृद्धि की थी। अब भारत के 1.75 लाख यात्री हज यात्रा कर सकेंगे।

खास खबर

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More