30 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मेघालय में कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल को सौंपी चिट्ठी

देश-विदेश

शिलांग: मेघालय में सरकार बनाने की कवायद में जुटी कांग्रेस ने आज राज्यपाल से मुलाकात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर मेघालय में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल को लिखी चिट्ठी में कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में 21 सीटें जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है और सरकार बनाना चाहती है। संवैधानिक नियमों के अनुसार कांग्रेस को जल्द से जल्द सरकार बनाने के लिए निमंत्रण दिया जाना चाहिए। यह भी कहा गया है कि विधानसभा में तय दिन और समय के अनुसार पार्टी बहुमत सिद्ध कर देगी।

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ ने कहा कि हमने राज्यपाल को लेटर सौंप दिया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण देने की मांग की गई है। कमलनाथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और मुकुल वासनिक के साथ मेघालय में ही है। वे यहां खंडित जनादेश के बीच प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश में जुटे हैं। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने के अपने प्रयास में मेघालय के सभी क्षेत्रीय दलों के संपर्क में हैं।

कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धनबल का इस्तेमाल कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा ने वाममोर्चा को सत्ता से बेदखल कर दिया है लेकिन त्रिपुरा की जनता को जल्द ही समझ में आ जाएगा कि उनको गहरा आघात लगने वाला है।

मेघालय की 60 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली। लेकिन इसके बावजूद भी वह बहुमत से पीछे रह गई। वहीं, एनपीपी को 19 सीटों पर जीत मिली है। एनपीपी ने बीजेपी से अलग चुनाव लड़ा था लेकिन बहुमत से पिछडऩे पर वो भाजपा से गठबंधन कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर सकती है। भाजपा के साथ एनपीपी के गठबंधन के आसार भी मजबूत नजर आ रहे हैं। यहां भाजपा को सबसे कम दो सीटें मिली हैं। (खास खबर)

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More