28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेता एवं लोकसभा के सदस्य श्री विनोद खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म अभिनेता एवं लोकसभा के सदस्य श्री विनोद खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आज यहां जारी शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री विनोद खन्ना एक प्रतिभा सम्पन्न कलाकार होने के साथ-साथ संवेदनशील जनप्रतिनिधि भी थे। केन्द्र की तत्कालीन राजग सरकार में पर्यटन, संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं। जनप्रतिनिधि के तौर पर श्री विनोद खन्ना की लोकप्रियता का आकलन इस तथ्य से किया जा सकता है कि वे चार बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More